न्यूज प्लस डेस्क, रायबरेली। अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी ने मनरेगा पर पीएम मोदी पर सीधा प्रहार किया। रायबरेली के आनंदनगर में सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में मनरेगा के बदेल स्वरूप पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।
राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा का मकसद ग्राम पंचायतों को ताकत देना और गरीबों को न्यूनतम रोजगार सुरक्षा देना था। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों को सशक्त नहीं, बल्कि भूखा देखना चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि नाम बदलना मुद्दा नहीं, असली चोट गरीबों के संरक्षण और लोकतांत्रिक जड़ों पर की गई है। उन्होंने इसे गांधी जी के अपमान से भी बड़ा मुद्दा बताते हुए मनरेगा को गरीबों की ढाल करार दिया। राहुल गांधी ने ऐलान किया कि कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा बचाने के लिए आंदोलन जारी रखेगी।



