न्यूज प्लस डेस्क, सुल्तानपुर (यूपी)। गृहमंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी आज यानी 20 फरवरी 2026 को सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए और अपने बयान दर्ज कराए। बाहर निकलकर राहुल गांधी ने मीडिया से कहा उनसे राजनीतिक दुश्मनी निकाली जा रही है। उधर प्रियंका गांधी का भी बयान आया, उन्होंने कहाकि राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है।
अक्टूबर 2018 में केरल में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर कुछ टिप्पणी की थी, जिस पर सुल्तानपुर से बीजेपी विधायक विजय मिश्रा ने यहां एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया था, इस मामले में फरवरी 2024 को अदालत ने राहुल गांधी को जमानत दी थी। इसके बाद सुनवाई जारी रही लेकिन राहुल गांधी अदालत में हाजिर नहीं हुए।
अदालत ने राहुल गांधी को पेशी के लिए 20 फरवरी की आखिरी तारीख दी थी और कहा था इसके बाद दूसरी कार्रवाई की जा सकती है। इस पर राहुल गांधी सुबह सुल्तानपुर पहुंचे और संबंधित अदालत में पेश हुए। उन्होंने अपने बयान में कहाकि उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं जो राजनीति से प्रेरित हैं। बाहर निकल कर मीडिया से राहुल ने कहाकि झूठे मामले बनाकर उन्हेंन परेशान किया जा रहा है लेकिन वह रुकने वाले नहीं हैं।



