logo

header-ad
header-ad
राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए 'हर्षवर्धन श्रृंगला-मीनाक्षी जैन' समेत 4 सदस्यों को नॉमिनेट किया, पीएम मोदी ने कही ये बात    

राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए 'हर्षवर्धन श्रृंगला-मीनाक्षी जैन' समेत 4 सदस्यों को नॉमिनेट किया, पीएम मोदी ने कही ये बात    

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद सदन राज्यसभा के लिए 4 नामचीन लोगो को नॉमिनेट किया है। इनमे पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, प्रख्यात इतिहासकार मीनाक्षी जैन, प्रख्यात वकील उज्ज्वल देवराव निकम, और केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मास्टर का नाम शामिल है। चारों नॉमिनेट सदस्य 6 साल तक राज्यसभा के सांसद रहेंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति भवन की ओर से चारों लोगों को बतौर राज्यसभा सांसद मनोनीत करने संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इन नॉमिनेट सदस्य 6 साल तक राज्यसभा के सांसद रहेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान के तहत अनुच्छेद 80(1)(A) के तहत राज्यसभा में 12 सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार है। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए चुने जाते हैं। और ये नियुक्तियां उन सीटों के लिए की गई हैं, जो पहले के नामित सदस्यों के सेवानिवृत्त होने से खाली हुई थीं। आपको बता दें वर्तमान में राज्यसभा की कुल सदस्य संख्या 245 है, जिसमें 233 निर्वाचित और 12 नामांकित सदस्य शामिल हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1944234411723030802?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1944234411723030802%7Ctwgr%5E4d6f0a6262e0f20be65c6410195c5e96a3041082%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Fpresident-droupadi-murmu-nominated-4-rajya-sabha-members-ujjwal-deorao-nikam-harsh-vardhan-shringla-sadanandan-maste-meenakshi-jain%2F1251262%2F

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कर लिखा- उज्ज्वल निकम का कानूनी क्षेत्र और हमारे संविधान के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। वे न केवल एक सफल वकील रहे हैं बल्कि महत्वपूर्ण मामलों में न्याय दिलाने में भी सबसे आगे रहे हैं। यह खुशी की बात है कि भारत की राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया है। उनके संसदीय जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, सी. सदानंदन मास्टर का जीवन साहस और अन्याय के आगे न झुकने की भावना का प्रतीक है। हिंसा और धमकी राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके जज्बे को डिगा नहीं सकी। एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उनके प्रयास सराहनीय हैं। युवा सशक्तिकरण के प्रति उनमें गहरी रुचि है। राष्ट्रपति जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर उन्हें बधाई। सांसद के रूप में उनकी भूमिका के लिए शुभकामनाएं।

पीएम मोदी हर्षवर्धन श्रृंगला के लिए भी ट्वीट किया, और कहां हर्षवर्धन श्रृंगला ने एक राजनयिक, बौद्धिक और रणनीतिक विचारक के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सालों से, उन्होंने भारत की विदेश नीति में बड़ा और महात्वपूर्ण योगदान दिया है और हमारी G20 अध्यक्षता में भी योगदान दिया है। मुझे खुशी है कि उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। उनके अद्वितीय दृष्टिकोण संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करेंगे।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि डॉ. मीनाक्षी जैन जी को राष्ट्रपति जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। उन्होंने एक विद्वान, शोधकर्ता और इतिहासकार के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। शिक्षा, साहित्य, इतिहास और राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में उनके कार्यों ने अकादमिक विमर्श को महत्वपूर्ण रूप से समृद्ध किया है। उनके संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

Leave Your Comment