logo

header-ad
header-ad
पीके पलटे, न राजनीति छोड़ेंगे और न बिहार

पीके पलटे, न राजनीति छोड़ेंगे और न बिहार

पटना, न्यूज प्लस। चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे करने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी को जीरो मिला। प्रशांतकिशोर ने कहा था कि जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें मिलीं तो वह राजनीति छोड़ देंगे लेकिन अब वह कह रहे हैं कि न बिहार छोड़ेंगे और न राजनीति।

चुनाव के बाद मंगलवार को मीडिया से मुखातिब प्रशांत किशोर ने कहा हार के कारणों की समीक्षा जनसुराज पार्टी कर रही है। उन्होंने कहा कि वह बिहार छोड़ने वाले नहीं हैं, पार्टी को और मजबूती से खड़ा करके वह आगे की तैयारी करेंगे। पत्रकारों ने उनको याद दिलाया कि उन्होंने कुछ ऐलान किया था क्या उसे पूरा करेंगे तो उन्होंने कहाकि राजनीति में यह सब लगा रहता है लेकिन न तो वह राजनीति छोड़ रहे हैं और न बिहार।

दरअसल प्रशांतकिशोर को विस चुनाव से बड़ी उम्मीद थी, उनको लग रहा था कि इतनी सीटें तो मिलेंगी ही कि वह किंग मेकर बनेंगे लेकिन रिजल्ट जीरो रहा। यह भी माना जा रहा था कि प्रशांत किशोर एनडीए का वोट काटेंगे जिससे एनडीए को खासा नुकसान हो सकता है। शायद इसी अनुमान के बूते उन्होंने ऐलान कर दिया था कि जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें मिलीं तो राजनीति छोड़ देंगे।

Leave Your Comment