logo

BREAKING NEWS
भाइयों के बीच सियासी जंगः कट्टा-बंदर के बीच बहरुपिया

भाइयों के बीच सियासी जंगः कट्टा-बंदर के बीच बहरुपिया

बिहार, राजबीर सिंह। राजनीति में पक्ष-विपक्ष के बीच सियासी जंग लाजिमी है, लेकिन अब शायद राजनीति में परिवार और रिश्तों का भी कोई मायने नहीं रख गया है। भाई हो या बहन विरोध में खड़े हैं तो वही व्यवहार होगा जो दूसरे विपक्षियों के साथ होता है। बिहार की राजनीति में लालू कुनबे में यह सब देखने को मिल रहा है। तेजस्वी यादव बड़े भाई तेज प्रताप की महुआ सीट में अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार को पहुंचे तो कहा राजनीति में पार्टी सब कुछ होती है, उन्होंने तेज प्रताप के खिलाफ खड़े अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इससे तमतमाए तेज प्रताप अगले ही दिन तेजस्वी की राघोपुर सीट पर अपने प्रत्याशी के लिए प्रचार को पहुंच गए, उन्होंने यहां तेजस्वी को बहुरुपिया तक कह दिया। उन्होंने कहा लालू की असली पार्टी आरजेडी नहीं बल्कि जेजेडी यानी उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल है। दोनों भाइयों के बीच बढ़ती तल्खी के बीच बहन रोहिणी और मां राबड़ी देवी के भी बयान आए हैं। तेजस्वी के लिए उनके क्षेत्र राघोपुर में प्रचार की कमान संभाल रहीं रोहिणी आचार्य ने कहाकि वह पार्टी से बंधी हैं इसलिए उनकी मजबूरी है तेजप्रताप के लिए प्रचार नहीं कर सकतीं लेकिन आशीर्वाद उनके साथ है तो मां राबड़ी देवी ने कहाकि बेटा पार्टी से निकला है मन और दिल से नहीं वह चाहती हैं तेजप्रताप लालू की तरह लोगों की सेवा करे।

Leave Your Comment