Close Menu
    What's Hot

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | राजनीति | गांधी परिवार की 10वीं सदस्य का पॉलिटिकल डेब्यू, वायनाड में चला ‘जादू’
    राजनीति

    गांधी परिवार की 10वीं सदस्य का पॉलिटिकल डेब्यू, वायनाड में चला ‘जादू’

    newsplus24x7By newsplus24x7November 25, 2024Updated:January 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 01 01T173554.675
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पहले ही चुनाव में प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया, राहुल ने करीब साढ़े 3 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी जबकि प्रियंका गांधी ने 4 लाख वोटों से CPI प्रत्याशी को मात दी है, जिसके बाद प्रियंका गांधी परिवार की ऐसी 10 वीं सदस्य बन गई हैं जिनकी राजनीति में एंट्री हुई हैं.

    New Project 2025 01 01T173640.869

    प्रियंका गांधी की Grand Launching

    केरल के वायनाड सीट से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी करियर की धमाकेदार शुरुआत की. वायनाड संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शानदार जीत दर्ज की है. ये प्रियंका गांधी के सियासी करियर का पहला चुनाव है. 

    प्रियंका गांधी का मुकाबला CPI के सत्यन मोकेरी और बीजेपी की नव्या हरिदास से था जिसमें प्रियंका गांधी ने 4 लाख 10 हजार वोटों से CPI के सत्यन को हराया, साथ ही राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया है, बता दें वायनाड सीट पर कुल मिलाकर 16 उम्मीदवार चुनावी जंग में शामिल थे. वहीं प्रियंका गांधी की जीत के बाद वायनाड उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के लिए एक अहम मोड़ साबित हुआ है.

    वायनाड में है राहुल गांधी का दबदबा

    राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड से जीत दर्ज कर अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखी थी लेकिन अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2024 में उन्होंने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों में जीत दर्ज की. इसके बाद उन्होंने रायबरेली को अपनी सीट के रूप में चुना और वायनाड से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया.और अपनी बहन प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया.इतना ही नहीं प्रियंका गांधी के प्रचार अभियान में राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. जिसका नतीजा है कि प्रियंका ने यहां से रिकार्ड 4 लाख 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की है.

    New Project 2025 01 01T174044.653

    पहली बार चुनावी मैदान में उतरी प्रियंका गांधी

    भले ही राजनीति में प्रियंका गांधी लंबे समय से एक्टिव हैं लेकिन कभी वो चुनाव नहीं लड़ी हैं. यह पहला मौका है जब प्रियंका चुनावी मैदान में उतरी है. वही गांधी परिवार की ओर राजनीति में एंट्री करने वाली प्रियंका गांधी 10 वीं सदस्य हैं. प्रियंका से पहले गांधी परिवार में से पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी, वरुण गांधी और राहुल गांधी राजनीति में एंट्री कर चुके हैं. अब प्रियंका गांधी ने देश के दक्षिणी हिस्से पर जीत दर्जकर एक नया मुकाम हासिल किया है.

     वायनाड बना कांग्रेस का नया गढ़

    वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी की शानदार जीत के बाद से काग्रेसियों में जश्न का माहौल है क्योंकि प्रियंका की इस जीत के साथ कांग्रेस ने उनकी ग्रैंड लॉन्चिंग की है. रायबरेली और अमेठी के बाद वायनाड कांग्रेस का नया गढ़ हो गया है लेकिन ये तो देखने वाली बात होगी कि प्रियंका अपने राजनीति कैरियर में कितना सफल होती है यह राज तो भविष्य के दरवाजों के भीतर छिपा है

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    newsplus24x7
    • Website

    Related Posts

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025

    जातीय जनगणना पर सरकार का बड़ा फैसला, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, ये होगा प्रोसेस

    June 16, 2025

    बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना… CM फडणवीस ने क्यों कही यें बात ! जानें पूरा मामला

    June 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.