logo

header-ad
header-ad
पीएम मोदी ने चिनाब आर्च ब्रिज का किया उद्घाटन किया, बोले- ये भारत का पहला केबल-सपोर्टेड रेलवे ब्रिज

पीएम मोदी ने चिनाब आर्च ब्रिज का किया उद्घाटन किया, बोले- ये भारत का पहला केबल-सपोर्टेड रेलवे ब्रिज

पीएम मोदी आज जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होंने यहां के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे चिनाब आर्च ब्रिज का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया। इसके बाद अंजी ब्रिज और कटरा में कश्मीर की पहली ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। यें पीएम मोदी का पहलगाम हमले के बाज पहला दौरा था।

पीएम मोदी हाथ में तिरंगा लेकर चिनाब आर्च ब्रिज पर चलते हुए नजर आए. और कहा ये बुलंद भारत का एक अद्भुत नजारा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "चिनाब रेल पुल पर तिरंगा लहरा रहा है! यह बेहद गर्व की बात है कि यह पुल महत्वाकांक्षा और क्रियान्वयन का सहज मिश्रण है, जो सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भविष्य के बुनियादी ढांचे के निर्माण की भारत की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1930899549591134505?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1930899549591134505%7Ctwgr%5E94553d813b2d0826cfdae5e05ec1d74904551d4d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Fpradhan-sevak%2Fpm-modi-jammu-kashmir-visit-strong-message-to-pakistan-operation-sindoor-pahalgam-terror-attack

पीएम मोदी ने कटरा में 42 मिनट का भाषण दिया। इसमें आतंकवाद, पाकिस्तान और टूरिज्म का जिक्र किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा 'जम्मू-कश्मीर में जनता अपनी पसंद के नुमाइंदे चुन सके, यह भी आतंकवाद के चलते चुनौती बन गया था। बरसों तक आतंक सहने के बाद जम्मू-कश्मीर ने इतनी बर्बादी देखी थी कि लोगों ने सपने देखना ही छोड़ दिया था। आतंकवाद को ही भाग्य मान लिया था। हमने इसे बदलकर दिखाया है। आज यहां का नौजवान नए सपने भी देख रहा है। लोग जम्मू-कश्मीर को फिर से फिल्मों, खेलों का हब बनते देखना चाहते हैं। हमने इसे माता खीर भवानी के मेले में भी देखा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1930914748096524634

उन्होंने कहा कि 3 तारीख से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। ईद का भी माहौल है। ये सब आतंकी हमले से डिगने वाला नहीं है। नरेंद्र मोदी का वादा है कि विकास रुकने नहीं दूंगा। कोई बाधा आएगी तो उसे मोदी का सामना करना पड़ेगा। आज 6 जून है। एक महीने पहले 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी। पाकिस्तान कभी ऑपरेशन सिंदूर सोचेगा तो अपनी शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तान ने कभी नहीं सोचा था कि भारत उनके यहां अंदर जाकर आतंक के ठिकानों पर हमला करेगा। आतंक की इमारतें खंडहर बन गई हैं। पाकिस्तान बौखला गया है। उसने ये गुस्सा जम्मू, पुंछ समेत कई इलाकों में घर, मंदिर, गुरुद्वारों पर शेलिंग की। आपने जैसे मुकाबला किया, वो हर देशवासी ने देखा। आपके साथ देशवासी पूरी शक्ति से खड़े हैं।

पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने पर्यटकों पर हमला किया। मगर उसे इस हमले का मुंहतोड़ जवाब मिल गया।  

पीएम मोदी नें बच्चों से की बातचीत

पीएम मोदी नें कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की। उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से भी बातचीत की।

माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) से श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट रामपाल शर्मा ने कहा, "... यह प्रधानमंत्री मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे के इंजीनियरों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि हम कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ पाए हैं..."

Leave Your Comment