logo

BREAKING NEWS
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, 5 दिन में चांदी 13,000 से ज्यादा टूटी, जानिए सोना का भाव ?

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, 5 दिन में चांदी 13,000 से ज्यादा टूटी, जानिए सोना का भाव ?

सोना-चांदी के बाजार में इस सप्ताह लगातार दबाव देखने को मिला। सबसे ज्यादा असर चांदी पर पड़ा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई वायदा चांदी का भाव पिछले सप्ताह के मुकाबले 13,460 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गया। बीते शुक्रवार को चांदी 2,32,726 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। घरेलू बाजार में भी चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और एक किलो चांदी का भाव घटकर 2,31,973 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

सोना भी 3,000 रुपये से ज्यादा सस्ता

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना पिछले पांच कारोबारी दिनों में 3,289 रुपये प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। शुक्रवार को सोना 1,47,239 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में भी 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है।

जानिए 10 ग्राम सोने के ताजा भाव

घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोना 1,29,020 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,17,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 93,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। लगातार गिरावट के चलते ग्राहकों की नजर अब सोने-चांदी की खरीदारी पर टिकी हुई है।

क्यों टूट रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

बाजार जानकारों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर होने, शेयर बाजारों में तेजी और डॉलर की चाल में बदलाव का असर सोने-चांदी पर पड़ा है। इसके अलावा निवेशकों की मुनाफावसूली भी गिरावट की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट अवसर साबित हो सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Leave Your Comment