logo

header-ad
header-ad
पीएम मोदी ने शपथग्रहण समारोह के मंच से उड़ायी गर्दा

पीएम मोदी ने शपथग्रहण समारोह के मंच से उड़ायी गर्दा

न्यूज प्लस, पटना। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में अंगौछा लहरा कर गर्दा उड़ाने वाला नारा दिया था, आज वही दृश्य बिहार सरकार के शपग्रहण समारोह में दिखा। शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा लहरा कर फिर गर्दा उड़ा दी।

 नितीश कुमार ने गांधी मैदान में आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह के अलावा यूपी के सीएम योगी, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत 11 मुख्यमंत्री और लाखों समर्थक शपथ के गवाह बने। इसी के साथ एनडीए ने शपथ के बहाने अपनी ताकत और एकजुटता दिखायी।

नितीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा और 24 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिमंडल में तीन महिला चेहरे शामिल किए गए हैं। मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बेटों ने भी उनके दलों की ओर से शपथ ली। दलों के हिसाब से देखें तो बीजेपी से 14, जेडीयू की तरफ से 8, मांझी और कुशवाहा की पार्टी से एक-एक और चिराग पासवान की पार्टी से दो मंत्री शामिल किए गए हैं।

Leave Your Comment