logo

header-ad
header-ad
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ, सांसद रमेश अवस्थी ने साझा किए अनुभव

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ, सांसद रमेश अवस्थी ने साझा किए अनुभव

कानपुर: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय सांसद श्री रमेश अवस्थी ने किया। इस दौरान उन्होंने 1975 में लगे आपातकाल के दौर को याद करते हुए उस समय की केंद्र सरकार द्वारा किए गए दमनकारी निर्णयों और नागरिक स्वतंत्रताओं पर पड़ी चोट को रेखांकित किया।

सांसद अवस्थी ने कहा, "आपातकाल के समय जनता की आवाज को दबाया गया, लोकतंत्र को कुचला गया। लेकिन आज मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत न केवल लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी मजबूती से अपनी पहचान बना रहा है।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले जब भारतीय नागरिक विदेश जाते थे, तो उन्हें कई बार उपेक्षा का सामना करना पड़ता था, लेकिन 2014 के बाद से हालात बदल चुके हैं। अब एक भारतीय के रूप में विदेशों में जो सम्मान मिलता है, वह गर्व की बात है," उन्होंने कहा।

सांसद अवस्थी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है और अच्छे-बुरे में फर्क करना जानती है। इस दौरान उन्होंने मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कि आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कार्यालय में लगी प्रदर्शनी को आम जनता और स्कूली छात्रों के लिए भी खोला गया है, ताकि वे लोकतंत्र के उस कठिन दौर से परिचित हो सकें और उसकी सीख को समझ सकें।

Leave Your Comment