logo

BREAKING NEWS
फिर छिड़ा ईरान-अमेरिका के बीच भीषण युद्ध, दुनिया भर में मचा हाहाकार

फिर छिड़ा ईरान-अमेरिका के बीच भीषण युद्ध, दुनिया भर में मचा हाहाकार

नई दिल्ली, न्यूज प्लस। ईरान में उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच फिर से अमेरिका से भीषण युद्ध छिड़ गया है। अमेरिका के बड़े हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया, इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ किया कि ईरान से सीजफायर टूट गया है। उन्होंने कहा है कि ईरानी धोखेबाज हैं, जिन पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। फिर युद्ध शुरू होने से भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है और कच्चे तेल के दाम फिर तेजी से बढ़ रहे हैं।

यद्ध की शुरुआत ईरान की तरफ से की गई एक भूल से हुई, दरअसल ईरान की तरफ से स्ट्रेट ऑफ हार्मूज से गुजर रहे एक भारतीय समेत तीन पोतों पर हमला किया गया। इस हमले को लेकर ईरान ने सफाई दी कि यह पोत रास्ता बदल कर प्रतिबंधित रास्ते से निकल रहे थे। ईरान के इस हमले पर अमेरिका ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और मंगलवार देर रात ईरान पर बड़ा हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ हमले से ईरान में हाहाकार मच गया और इसका तुरंत जवाब दिया। ईरान ने भी कई अमेरिकी रक्षा ठिकानों पर जोरदार हमला किया और उन खाड़ी देशों को चेतावनी भी दी जहां अमेरिका ने अपने ठिकाने बना रखे हैं। ईरान ने कहाकि अगर इन देशों ने अमेरिका की किसी भी तरह मदद की तो उनको बरबाद कर देगा। 

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति सामने आए और सीजफायर टूटने की पुष्टि की। उन्होंने कहाकि ईरानी बीमार लोग हैं, वह मक्कार और धोखेबाज हैं। उन्होंने कहाकि अमेरिका अब ईरान को दुनिया के नक्शे से मिटाकर दम लेगा। फिर से भीषण युद्ध शुरू होने से पूरी दुनिया में शेयर बाजार धड़ाम हो गया। इसके साथ तेल की कीमतें फिर से तेजी से बढ़ रही हैं, दोनों तरफ से हमले होते ही दामों में भारी बढ़ोत्तरी हो गई। ईरान की तरफ से उतना ही तीखा जवाब आया है, उसने न केवल अमेरिका बल्कि उसकी मदद करने वाले सभी देशों को तबाह करने की धमकी दी है।

Leave Your Comment