logo

BREAKING NEWS
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने गैर धर्म की लड़की से निकाह का लागू किया नया नियम

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने गैर धर्म की लड़की से निकाह का लागू किया नया नियम

छत्तीसगढ़, न्यूज प्लस। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने गैर मुस्लिम लड़की से निकाह के लिए नया नियम या कहें नई गाइड लाइन जारी की है। इसकी देश भर में चर्चा हो रही है, कुछ लोग इसका स्वागत कर रहे हैं तो कुछ का कहना है यह वक्फ बोर्ड का काम ही नहीं है उसने किस हैसियत से यह तय किया है।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम रजा के अनुसार अब उनके प्रदेश में कोई मुस्लिम दूसरे धर्मकी लड़की से निकाह करता है तो उसको पहले वक्फ बोर्ड से अनुमति लेना होगी। उसका निकाह वक्फबोर्ड में रजिस्टर्ड मौलाना ही पढ़ा सकेंगे। यही नहीं नई गाइड लाइन के अनुसार निकाह अब केवल उर्दू में नहीं बल्कि हिन्दी और अंग्रेजी में भी तैयार किया जाएगा। निकाह में लड़का-लड़की के साथ निकाह पढ़ाने वाले मौलाना का आधार कार्ड भी लगेगा।

सलीम रजा के अनुसार अभी इस तरह के निकाह के लिए दूसरे प्रदेशों से मौलाना आ जाते हैं और निकाह पढ़ा कर चले जाते हैं। कहीं कोई दिक्कत आने पर मौलाना सामने नहीं आते। वक्फ बोर्ड की नई गाइडलाइन का खासकर हिन्दू संगठनों ने स्वागत किया है और इसमें कुछ संसोधन करके पूरे देश में लागू करने की अपील की है, जबकि मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि वक्फ बोर्ड को इस तरह गाइडलाइन जारी करने का अधिकार ही नहीं है। इन संगठनों का कहना है निकाह जैसे मुद्दों पर वक्फ बोर्ड को दखल का हक नहीं है।

Leave Your Comment