logo

BREAKING NEWS
आसमान में विमान का इंजन फेल, अटकी इंडिगो के 161 यात्रियों की सांसें गर्मी की छुट्टियों से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा 60% सीटें होंगीं फ्री ऑफ चार्ज क्या ईरान संकट से जन्म ले सकता है नया “कुर्दिस्तान”? - विश्लेषण अमेरिका को मंजूर नहीं अयातुल्ला का बेटा मोजतबा अली खामेनेई दशकों बाद युद्ध में टॉरपीडो का इस्तेमाल ईरान का युद्धपोत दो टुकड़ों में टूटा
आसमान में विमान का इंजन फेल, अटकी इंडिगो के 161 यात्रियों की सांसें

आसमान में विमान का इंजन फेल, अटकी इंडिगो के 161 यात्रियों की सांसें

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार 26 मार्च 2026 को विशाखापत्तनम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान का आसमान में इंजन फेल हो गया। पता चलते ही विमान में सवार 161 यात्रियों की सांसें अटक गईं, दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की फुल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  

विमान विशाखापत्तनम से 161 यात्रियों और क्रू मेंबर को लेकर उड़ा था, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने से पहले उसका एक इंजन फेल हो गया। पायलट ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग का अलर्ट जारी किया, जैसे ही यात्रियों को इसकी जानकारी हुई हड़कंप मच गया। पायलट ने इंजन फेल होने की जानकारी एयरपोर्ट पर दी, इसके साथ ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई और सभी को अलर्ट कर दिया गया। फायर ब्रिगेड समेत सभी इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत सक्रिय कर दिया गया जिसके बाद विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान से सुरक्षित निकलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

Leave Your Comment