logo

BREAKING NEWS
सुनीता विलियम्स की वापसी पर 'PM मोदी' ने कहा- धरती ने आपको मिस किया

सुनीता विलियम्स की वापसी पर 'PM मोदी' ने कहा- धरती ने आपको मिस किया

9 महीने और 14 दिनों के बाद सुनीता विलियम्स समेत चारों यात्रियों की सफलतापूर्वक धरती पर वापसी हो चुकी है जिसको लेकर देश मे खुसी का माहौल है, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सुनीता विलियम्स की धरती पर वापस लौटने की बधाई दी. पीएम मोदी ने लिखा क्रू 9 का स्वागत है! धरती को आपकी याद आई।

बता दें सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर आसमां के यात्रा करने के बाद 9 महीने 14 दिन बाद अब पृथ्वी पर लौट आए हैं। ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर समुद्र में लैंडिंग तक करीब 17 घंटे लगे। 18 मार्च को सुबह 08:35 बजे स्पेसक्राफ्ट का हैच हुआ, यानी दरवाजा बंद हुआ। 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग हुआ। 19 मार्च को रात 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ। यानी, कक्षा से उल्टी दिशा में स्पेसक्राफ्ट का इंजन फायर किया गया। इससे स्पेसक्राफ्ट की पृथ्वी के वातावरण में एंट्री हुई और सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में लैंडिंग।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नासा (Nasa) की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space station) से पृथ्वी पर लौटने की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्रू 9 का दृढ़ संकल्प लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।

पीएम मोदी ने एक्स (X) पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा क्रू 9 का स्वागत है! धरती को आपकी याद आई। यह उनके धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और क्रू 9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का असली मतलब क्या होता है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।

पीएम मोदी ने आगे लिखा अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने की हिम्मत करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना। सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक आइकन, ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1902235311071023195

ब्रजेश पाठक ने दी बधाई

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 9 महीने तक फंसी रहने के बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "पूरी दुनिया ने सुनीता विलियम्स बहन को टेलीविजन के माध्यम से अपनी आंखों से देखा है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम उन्होंने किया है। उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से उनको बहुत-बहुत बधाई... दुनिया ने देखा है कि भारत की बेटियां किस तरह से हर क्षेत्र में काम कर रही हैं...

https://twitter.com/AHindinews/status/1902230715603022177

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 9 महीने तक फंसी रहने के बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "मैं उनको अपनी शुभकामनाएं देना चाहूंगी। वे वापस आई हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। वे एक बार भारत आएं, हम उनसे मिलने के इच्छुक हैं। हम उनका स्वागत करते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 9 महीने तक फंसी रहने के बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, "मुझे जानकारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सुनीता विलियम्स को भारत में आमंत्रित किया है। ये भारत और पूरी मानवता के लिए बहुत बड़ी जीत है।"

सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "बहुत स्वागत है। भारत की बेटी भारत के लिए गर्व है। उनकी वापसी पर बहुत बधाई ... जब उनका पैराशूट उतरा, वह देख कर बहुत आनंद हुआ। पूरे भारत, नासा के लिए गर्व की बात है। अंतरिक्ष की पढ़ाई करने वाले सभी बच्चों का उनसे बहुत कुछ सीखना बनता है।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1902244027845820890

Leave Your Comment