न्यूज प्लस डेस्क, कोलकाता। आई-पैक पर ईडी के छापे के बाद जहां ममता और ईडी आमने-सामने हैं वहीं टीएमसी और भाजपा के बीच रीजनीतिक टकराव बढ़ गया है। ममता बनर्जी ईडी और भाजपा के खिलाफ मोर्चे पर हैं, तो पश्चिम बंगाल में वीडियो वार भी शुरू हो गया है।
ईडी के छापे मामला एक तरफ कलकत्ता हाईकोर्ट में दूसरी तरफ सड़कों पर यह लड़ाई टीएमसी और भाजपा के बीच लड़ी जा रही है। ईडी के छापे के बीच धावा बोल ममता बनर्जी ने फिर बता दिया है कि वह किसी के भी सामने झुकने वाली नहीं हैं, इसी के साथ वह सीधे केंद्र सरकार से टकरा रही हैं। उन्होंने साफ कह दिया कि भाजपा की केंद्र सरकार ईडी के जरिए उनके चुनाव प्रबंधन से संबंधित डाटा और फाइलें चुरवा रही थी, उन पर चोरी से हमला हुआ तो आत्मरक्षा में वह भी मोर्चे पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा बंगाल किसी के सामने झुकने वाला नहीं है, इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल में उन्होंने दो मुकदमे भी लिखवा दिए।
ईडी की कोलकाता पुलिस में कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह हाईकोर्ट पहुंच गई, हालांकि वहां भी उसे तत्काल कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने 14 जनवरी तक सुनवाई टाली तो ईडी ने चीफ जस्टिस का दरवाजा खटखटाया लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिल पायी। ममता की पार्टी दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक सड़कों पर उतरी तो भाजपा को समझ में नहीं आया कैसे ममता बनर्जी का सामना करे। कोलकाता में ममती बनर्जी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरीं तो अगले दिन भाजपा ने एक वीडियो जारी कर नया वार छेड़ दिया। भाजपा के वीडियो में ममता बनर्जी को फाइलें चोरी करके ले जाते दिखाया गया है। जवाब में टीएमसी ने भी एक वीडियो जारी किया जिसमें कहा गया है कि एक बार फिर बंगाल जीतेंगे। भाजपा ने कहा 2026 में जा रहीं ममता ने तो टीएमसी ने कहा जीत रहा बांगला।



