logo

header-ad
header-ad
गजवा-ए-हिन्द नहीं, भगवा-ए-हिन्द... बिहार से हिन्दुत्व की हुंकार

गजवा-ए-हिन्द नहीं, भगवा-ए-हिन्द... बिहार से हिन्दुत्व की हुंकार

पटना के उस ऐतिहासिक गांधी मैदान से हिन्दुत्व की हुंकार भरी गई जहां ठीक आठ दिन पहले वक्फ कानून उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया था। वक्फ कानून विरोधी रैली की तरह हिन्दुत्व की इस हुंकार को भी लोग सीधे बिहार चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।


सनातन महाकुंभ में पटना पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने साफ किया वह किसी पार्टी के नहीं हैं, वह उस पार्टी में हैं जहां हिन्दू हैं। वह मुस्लिमों, इसाइयों या किसी धर्म के विरोधी नहीं हैं बल्कि उनके विरोधी हैं जो हिन्दुओं जातियों में बांट रहे हैं। उन्होंने कहा सनातन मिटाने की सोच रखने वाले खुद मिट जाएंगे। यही आवाज जगतगुरु रामभद्राचार्य और दूसरे धर्मगुरुओं की तरफ से आयी।


पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मगुरुओं को प्रणाम करते हुए मंच से कहा कि कुछ लोग गजवा-ए-हिन्द चाहते हैं वेकिन उनका एक सपना और संकल्प है भगवा-ए-हिन्द बनना चाहिए। उप्र के सीएम योगी की तर्ज पर उन्होंने कहाकि हम बंटेंगे नहीं, बंटे तो कहीं के नहीं रेहंगे। उन्होंने दोहराया हम बटेंगे नहीं-कटेंगे नहीं। उन्होंने कहा कुछ लोग तिरंगे पर चांद चाहते हैं, लेकिन हम यह कभी नहीं होने देंगे। पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने साफ किया कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं, सनातन को मिटाने वाले खुद मिट जाएंगे। धर्म पर घात होगा तो हम प्रतिघात करेंगे। हिन्दुत्व के लिए न झुकेंगे और न रुकेंगे। पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा चुनाव बाद वह सनातन को जोड़ने के लिए पद यात्रा करेंगे और इसी गांधी मैदान में कथा करेंगे।

रामभद्राचार्यः जाति आधारित जनगणना के खिलाफ
जगतगुरु रामभद्रचार्य महाराज ने साफ किया वह जाति आधारित जनगणना के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहाकि जो जातिवाद तोड़ने की बात करते हैं, फिर वही जाति वाली बात करते हैं। बिहार में जन्में रामधारी दिनकर की पंकित्यां याचना नहीं अब रण होगा..याद दिलाते हुए स्वामी रामभद्राचार्य़ ने कहा कि अब हिन्दू विरोधियों से संग्राम होगा, राष्ट्र विरोधियों का दमन करेंगे, हिन्दू विरोधियों का दमन करेंगे और राम विरोधियों का दमन करेंगे। उन्होंने भी सनानत को बंटने से बचाने का संकल्प लिय़ा और कहा जब हिन्दुओं का आबादी 80 फीसदी होगी तब भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा। बिना लालू यादव का नाम लिए कहाकि हम कथाकारों को भी कुछ लोग हमलाकर रहे, वे लोग तो पशुओं का चारा खा गए हमने क्या खाया। वक्फ कानून विपोधी रैली का नाम लिए बना उन्होंने कहा कि न वक्फ कानून हटेगा और न तीन तलाक का कानून और न ही धारा 370 हटेगी।

Leave Your Comment