Northeast Investors Summit 2025: अंबानी-अदाणी का बड़ा एलान, पीएम बोले- भारत दुनिया का सबसे डाइवर्स नेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी समेत देश के कई दिग्गज कारोबारी शामिल हुए और उन्होंने पूर्वोत्तर में निवेश से जुड़ी अपनी योजनाओं का एलान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' को संबोधित करते हुए कहा, आज हम यहां नॉर्थ ईस्ट में निवेश का उत्सव मना रहे हैं। यहां इतनी बड़ी संख्या में इंडस्ट्री लीडर्स आए हैं। यह दिखाता है कि'राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सभी में उत्साह है, उमंग है और नए-नए सपने भी हैं। मैं सभी मंत्रालयों और सभी राज्यों की सरकारों को इस काम के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाए देता हूं। नॉर्थ ईस्ट की विविधता इसकी बहुत बड़ी ताकत है, इसलिए नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है। अष्टलक्ष्मी के इस आशीर्वाद से नॉर्थ ईस्ट का हर राज्य कह रहा है।
पीएम मोदी ने कहा, ''यहां इतनी बड़ी संख्या में उद्योग जगत के नेता आए हैं। ये दिखाता है कि नॉर्थईस्ट को लेकर सभी में उत्साह है, उमंग है और नए-नए सपनें हैं। भारत को दुनिया का सबसे विविधतापूर्ण राष्ट्र कहा जाता है। हमारा पूर्वोत्तर इस विविध राष्ट्र का सबसे विविध हिस्सा है। व्यापार से लेकर परंपरा तक, टेक्सटाइल से लेकर पर्यटन तक पूर्वोत्तर की विविधता तक, ये बहुत बड़ी ताकत है।''
पीएम मोदी ने आगे कहा विकसित भारत के निर्माण के लिए पूर्वी भारत का विकसित होना बहुत जरूरी है। नॉर्थ ईस्ट पूर्वी भारत का सबसे अहम अंग है। हमारे लिए 'EAST' का मतलब सिर्फ एक दिशा नहीं है। एक समय था जब नॉर्थ-ईस्ट के साथ 'बम और बंदूक' का नाम जुड़ा हुआ था। इसका बहुत बड़ा नुकसान वहां के युवाओं को उठाना पड़ता था। उनके हाथों से अनगिनत मौके निकल गए। हमारा ध्यान नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के भविष्य पर है इसलिए हमने एक के बाद एक शांति समझौते किए। युवाओं को विकास की मुख्य धारा में आने का अवसर दिया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के एमडी और चेयरमैन मुकेश अंबानी ने राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' में कहा, "मैं ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करता हूं। यह सफलता उनके दृढ़ संकल्प और हमारे सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी का एक शानदार प्रमाण है। अंबानी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। मुकेश अंबानी ने पूर्वोत्तर के राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों से क्षेत्र के विकास को लेकर 6 वादे किए। गौतम अडाणी ने अगले 10 साल में अपने ग्रुप से पूर्वोत्तर में 50,000 करोड़ रुपए का निवेश की घोषणा की।
राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' में अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने कहा पिछले एक दशक में, नॉर्थ-ईस्ट की पहाड़ियों और घाटियों में, भारत की विकास कहानी में एक नया अध्याय सामने आ रहा है। विविधता, लचीलापन और अप्रयुक्त क्षमता में निहित एक कहानी... इस उत्थान के पीछे एक ऐसे नेता का विजन है जो सीमाओं को नहीं, केवल शुरुआत को मानता है।
गौतम अडानी ने आगे कहा, 'पिछले एक दशक में, नॉर्थ-ईस्ट की पहाड़ियों और घाटियों में, भारत की विकास कहानी में एक नया अध्याय सामने आ रहा है। इस उत्थान के पीछे एक ऐसे नेता का विजन है जो सीमाओं को नहीं, केवल शुरुआत को मानता है। 3 महीने पहले असम में हमने 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश का संकल्प लिया था। आज एक बार फिर आपके नेतृत्व से प्रेरित होकर मैं घोषणा करता हूं कि अडानी ग्रुप अगले दस साल के लिए पूर्वोत्तर में अतिरिक्त 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा।गौतम अडानी ने कहा, ''हमारा फोकस ग्रीन एनर्जी, हाइड्रो, स्मार्ट मीटर, पंप स्टोरेज, हाइवेज, डिजिटल इंफ्रास्क्रचर, पावर ट्रांसमिशन, रोड, लॉजिस्टिक्स, स्किल और वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के जरिए कैपिसिटी बिल्डिंग पर होगा।



