बिहार मे विधानसभा चुनाव से पहले जनता के लिए मौजूदा सरकार ने बड़ा एलान किया है, नितिश कुमार ने करोड़ों उपभोक्ताओं को राहत देते हुए हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है, इस योजना से 1 करोड़ से अधिक नागरिकों को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने योजना का एलान करते हुए कहा- 'हम लोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त 2025 से, यानी जुलाई महीने के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई भी भुगतान नही करना पड़ेगा। इससे राज्य के 1.67 करोड़ लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले 3 वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर सोलर पैनल भी लाभ दिया जाएगा।
125 युनिट फ्री योजना पर किसने क्या कहां?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यही नीतीश कुमार हैं जिन्होंने कहा था कि बिजली फ्री नहीं देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी तो आज 'नकलची' सरकार ने नकल किया। इनके पास अपना रोडमेप और अपना विजन तो है नहीं.."
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "20 साल सत्ता में रहने के बाद आज जब नीतीश कुमार 125 यूनिट मुफ़्त बिजली का लॉलीपॉप दे रहे हैं, तो कोई उन पर यकीन नहीं करेगा। आज सबसे बड़ा मुद्दा स्मार्ट प्रीपेड मीटर और गलत बिलिंग है...नीतीश कुमार की विदाई तय है, नवंबर के बाद बिहार में नया मुख्यमंत्री बनेगा।
RJD के सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, किसी और मास्टर से लिया गया ये स्ट्रोक है। जब आप तेजस्वी यादव की पेंशन बढ़ोतरी को आधा अधूरा, बिजली निशुल्क करने की घोषणा में से 125 यूनिट ले लिए। जब आप वादे ले रहे हैं तो वादों का स्वामित्व जिसके पास है कह दीजिए की वही मुख्यमंत्री है। तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री के लायक हैं हम स्वीकार करते हैं क्योंकि उनके द्वारा खींची गई लकीरों को आप फॉलो कर रहे हैं।
बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, "मुख्यमंत्री नितिश की 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को लेकर कहा की इस फैसले से बड़ा फैसला गरीबों के हित में नहीं हो सकता। ये दूरगामी प्रभाव वाला, गरीबों के हित में कल्याणकारी घोषणा है। इसके लिए बिहार के लोग निश्चित तौर पर बिहार सरकार को धन्यवाद दे रहे होंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'मुफ्त बिजली' की घोषणा पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, उनकी सरहना की और कहा जब नीतीश कुमार जब सत्ता मे आए थे तब यहां 700 मेगावाट बिजली बनती थी। गांव में 1 घंटे भी बिजली नहीं रहती थी। शहर में 7-8 घंटे बिजली रहती थी। आज बिहार का बिजली उत्पादन 8500 मेगावाट है, करीब 12 गुना बढ़ गया है। आज मुख्यमंत्री ने घोषणा की है 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी आजकल बिजली 24 घंटे रहती है। बिजली की कोई समस्या नहीं है।



