न्यूज प्लस डेस्क, पटना। न न करते नितीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में इंट्री होने जा रही है। नह न केवल बिहार सरकार बल्कि पार्टी संगठन में सक्रिय होने वाले हैं। खबर को यहां तक है कि उनको जेडीयू की कमान सौंपी जा सकती है।
नितीश कुमार ने कल ही राज्यसभा के लिए नामांकन कराया है, इसके बाद उनके राष्ट्रीय राजनीति में जाना तय माना जा रहा है। बिहार की राजनीति में अब वह अपने बेटे को सक्रिय करने जा रहे हैं, इसके लिए पांच बजे उन्होंने अपने सभी सांसदों, विधायकों और बड़े नेताओं की सीएम आवास में बैठक बुलायी है। यह बैठक जेडीयू के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है।
शाम की इस बैठक में निशांत मार का राजनीतिक भविष्य तय होने वाला है। उनको डिप्टी सीएम बनाए जाने के साथ विधानसभा में जेडीयू विधानमंडल दल का नेता चुना जा सकता है. इसके अलावा पार्टी की कमान उनको सौंपने पर फैसला हो सकता है। माना जा रहा है पूरी तरह पार्टी की कमान उनको नहीं दी गई तो भी संगठन में उनको सक्रिय किया जा सकता है ताकि आगे चलकर पार्टी संभाल सकें।
