न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी’ वाले नारे पर आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में खूब हंगामा हुआ। भाजपा ने कहा कांग्रेस सारी मर्यादाएं भूल गई है, इसके लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे माफी मांगें। सदन में मौजूद प्रियंका गांधी ने कहा उनके मंच से ऐसा कोई नारा नहीं लगा, भीड़ में कहीं किसी ने कुछ कहा तो उसके लिए वह क्यों माफी मांगे। प्रियंका ने कहा प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों में बहस के बजाय भाजपा बिनामतलब के मुद्दों पर समय खराब कर रही है।
दरअसल कल कांग्रेस की रैली में भीड़ के बीच ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी’ के नारे लगाए गए, जिसकी भाजपा ने कड़ी निंदा की। आज लोगसभा में किरण रिजिजू और राज्यसभा में जेपी नड्डा ने यह मुद्दा उठाया। किरण रिजिजू ने नारा दोहराते हुए सदन में मौजूद प्रियंका गांधी से माफी मांगने को कहा तो हंगामा खड़ा हो गया। प्रियंका गांधी ने सीधा जवाब दिया मंच से ऐसा कोई नारा नहीं लगा, किसी ने भीड़ में कहीं कुछ कहा जिसे आरोप लगाने वाले खुद नहीं जानते तो ऐसे मुद्दे से सदन का समय क्यों खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि माफी मांगने का कोई सवाल नहीं उठता, सदन में प्रदूषण जैसे मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बेमतलब के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इस पर दोनों तरफ से खूब हंगामा हुआ, यही स्थिति उच्च सदन में भी देखने को मिली।
इधर भाजपा ने सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। उनको टिलर बताते हुए उनकी हुटलर जैसे फोटो भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से जारी की गई है। पश्चिम बंगाल में चुनाव ऐन पहले भाजपा ने सोशल मीडिया कम्पेन शुरू कर दिया है, भाजपा ने पोस्टरवार में ममता बनर्जी की तुलना हिटलर से की है और हिटलर की तरह उनकी फोटो जारी की है। इस पर टीएमसी की तरफ से भी तीखा जवाब दिया गया है।



