logo

BREAKING NEWS
ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाए आरोप, बोली- फर्जी वोटरों की मदद से दिल्ली में जीती

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाए आरोप, बोली- फर्जी वोटरों की मदद से दिल्ली में जीती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, 'भाजपा ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव फर्जी वोट के जरिए जीता। इसमें चुनाव आयोग ने मदद की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने EC की मदद से फर्जी वोटरों को वोटर लिस्ट में शामिल।

ममता ने बनर्जी बीजेपी पर आरोप लगाए कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग की मदद से अन्य राज्यों से फर्जी वोटरों को बंगाल की वोटर लिस्ट में शामिल कर रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. जरूरत पड़ी तो पार्टी चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना पर भी बैठेगी. उन्होंने कहा, 'अगर मैं 2006 में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान लगातार 26 दिन की भूख हड़ताल कर सकती हूं, तो हम मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ भी आंदोलन कर सकते हैं.

बता दें कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मीटिंग को संबोधित करते हुए, ममता बनर्जी ने नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, 'बीजेपी चुनाव आयोग के सपोर्ट से वोट्र लिस्ट में हेरफेर कर रही है.' ऐसा ही आरोप दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे.

बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात से फर्जी मतदाताओं का वोट डलवाकर चुनाव में जीत हासिल की थी. भाजपा हरियाणा और गुजरात से इन फर्जी मतदाताओं को लाकर बंगाल में भी चुनाव जीतने की कोशिश करेगी क्योंकि वह जानती है कि यदि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुए तो वह बंगाल में कभी चुनाव नहीं जीत सकेगी.

Leave Your Comment