logo

BREAKING NEWS
13 जुलाई को खुल सकता है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, उद्घाटन के लिए रक्षा मंत्री और सीएम योगी का दौरा प्रस्तावित

13 जुलाई को खुल सकता है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, उद्घाटन के लिए रक्षा मंत्री और सीएम योगी का दौरा प्रस्तावित

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को प्रस्तावित है। इस मौके पर रक्षा मंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रशासन ने वीआईपी दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि अंतिम कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है।

उन्नाव में होगा निरीक्षण
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि मुख्य उद्घाटन कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। वहीं उन्नाव जिले की सीमा में एक्सप्रेसवे पर बने करीब 51 किलोमीटर स्थित फैसिलिटी प्वाइंट पर वीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां एक्सप्रेसवे पर विकसित सुविधाओं का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद सभी अतिथि लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर खास फोकस
वीआईपी दौरे को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, साफ-सफाई, अग्निशमन और अन्य जरूरी इंतजामों में जुटा हुआ है। सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और अधिकारियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार हो रही तैयारियों की समीक्षा
पुलिस और प्रशासन की टीमें संभावित कार्यक्रम स्थल और फैसिलिटी प्वाइंट का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। फिलहाल हेलीपैड और अन्य सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। प्रशासन का कहना है कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं।

Leave Your Comment