logo

BREAKING NEWS
बारिश में कितने तापमान पर चलाएं एसी? रातभर चलाकर सोने से हो सकती हैं ये परेशानियां

बारिश में कितने तापमान पर चलाएं एसी? रातभर चलाकर सोने से हो सकती हैं ये परेशानियां

बारिश के मौसम में गर्मी कम हो जाती है, लेकिन हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। इसी वजह से उमस और चिपचिपाहट लोगों को परेशान करती है। ऐसे में एसी कमरे की नमी कम करके राहत देता है। हालांकि अगर एसी का सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए या पूरी रात लगातार चलाया जाए, तो यह शरीर पर भी असर डाल सकता है।

कितने तापमान पर चलाना चाहिए एसी?
डॉक्टरों के मुताबिक मानसून में बहुत कम तापमान पर एसी चलाने की जरूरत नहीं होती। इस मौसम में 25 से 26 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे बेहतर माना जाता है। एसी को करीब 2 से 3 घंटे चलाने के बाद कमरे की नमी काफी हद तक कम हो जाती है। अगर रात में एसी चलाकर सोना हो तो टाइमर का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है, ताकि पूरी रात ठंडी हवा शरीर पर न लगे।

पूरी रात एसी चलाने के नुकसान
पूरी रात एसी चलाने से कमरे की हवा काफी सूखी हो सकती है। इससे नाक और गले में सूखापन, जलन और खांसी जैसी दिक्कत हो सकती है। जिन लोगों को अस्थमा या सांस से जुड़ी बीमारी है, उनकी परेशानी भी बढ़ सकती है। वहीं लंबे समय तक ठंडी हवा में रहने से आंखों में सूखापन, त्वचा रूखी होना और होंठ फटना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर एसी के फिल्टर समय पर साफ नहीं किए जाते, तो उनमें धूल, फफूंद और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। इससे एलर्जी, छींक, नाक बंद होना और आंखों में खुजली जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लगातार ठंडी हवा में रहने से मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न भी महसूस हो सकती है। इसलिए समय-समय पर एसी की सर्विस कराना और कमरे में थोड़ी देर ताजी हवा आने देना भी जरूरी है।

Leave Your Comment