logo

BREAKING NEWS
सुनेत्रा पवार होंगी विधायक दल की नेता, लेंगी पति की जगह डिप्टी सीएम की शपथ

सुनेत्रा पवार होंगी विधायक दल की नेता, लेंगी पति की जगह डिप्टी सीएम की शपथ

न्यूज प्लस डेस्क, महाराष्ट्र। विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मृत्यु के बाद उनकी पार्टी का नेता कौन होगा इस सवाल का जवाब कल यानी 31 जनवरी को मिल जाएगा। अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को कल विधायक दल का नेता चुना जाना तय है, इसके बाद वह पति की जगह डिप्टी सीएम की शपथ लेंगी।

अजित पवार की उस समय मृत्यु हो गई थी जब वह बारामती में सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे, उनका प्लेन लैंडिंग के समय क्रैश हो गया था जिमें उनके साथ चार और लोगों की मौत हुई थी। कल यानी 29 जनवरी को उनके अंतिम संस्कार के साथ उनके दल के नेता को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। उनके दल के बड़े नेता छगन भुजबल ने कहा था कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ही दल की नेता होंगी, हालांकि विपक्ष ने कहा था कि अजित पवार की मौत से पत्नी समेत पूरा परिवार दुखी है, फिलहाल नेतृत्व और राजनीति की बात नहीं करनी चाहिए।

अब यह तय हो गया है कि पत्नी सुनेत्रा पवार ही अजित की विरासत संभालेंगी, फिलहाल वह राज्यसभा सदस्य हैं। कल शाम पांच बजे उनका विधायक दल की नेता चुना जाना तय है। इसके बाद वह महाराष्ट्र सरकार में शामिल होंगी। पति अजित पवार की जगह वह डीप्टी सीएम बनेंगी।

मृत्यु से कुछ दिन पहले ही अजित पवार अपने परिवार यानी शरद परीवार के करीब आने लगे थे, माना जा रहा था कि वह फिर से चाचा के साथ राजनीति करेंगे। उनकी मृत्यु पर भी पूरा परिवार साथ दिखा, लेकिन फिलहाल सुमित्रा पवार भाजपा के साथ ही राजनीति शुरू करने जा रही हैं।

Leave Your Comment