logo

BREAKING NEWS
जौहर यूनिवर्सिटी गेट पर बैरीकेड लगा पुलिस ने रोका रास्ता, मचा बवाल

जौहर यूनिवर्सिटी गेट पर बैरीकेड लगा पुलिस ने रोका रास्ता, मचा बवाल

रामपुर, न्यूज प्लस। आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने मेन गेट पर बैरीकेड और ट्र्रैक्टर ट्राली लगाकर रास्ता रोक दिया है। जिसे पीडब्ल्यूडी ने आम रास्ता घोषित किया था वहां अंदर जाने वालों के आधार चेक किए जा रहे हैं, सपा का आरोप है कि यूनिवर्सिटी में प्रवेश चल रहे बैं और पुलिस रोकटोक कर रही है ताकि छात्र एडमिशन न ले पाएं।

 समाजवादी पार्टी के नेता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह मट्टू ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग इसलिए की है ताकि कार और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। उनका आरोप है कि आने-जाने वालों के आधार कार्ड भी चेक किए जा रहे हैं, जिससे यूनिवर्सिटी के छात्रों में डर और असमंजस का माहौल बन गया है।

मीडिया से बातचीत में सतनाम सिंह मट्टू ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, कई छात्र-छात्राएं रास्ते से ही वापस लौट रहे हैं, जिससे प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सतनाम सिंह मट्टू ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि एडमिशन के समय इस तरह की व्यवस्था से छात्रों में पैनिक का माहौल बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और छात्रों को बिना किसी अनावश्यक बाधा के यूनिवर्सिटी आने-जाने की सुविधा देने की मांग की।

Leave Your Comment