न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। इमरान पर जेल में जुल्मों के खिलाफ जनता फिर मुनीर के खिलाफ सड़कों पर निकल आयी है। शहर-शहर जनता सड़कों पर है और मुनीर के खिलाफ नारे लग रहे हैं।
पहले इमरान से मुलाकात को लेकर जनता जेल तोड़ने पर आमादा हो गई थी, मुनीर को झुकना पड़ा और एक बहन से उनकी मुलाकात कराई। बहन ने बाहर आकर बताया कि इमरान के खिलाफ जेल में कैसे जुल्म हो रहे हैं तो जनता एक बार फिर सड़कों पर नकल आयी है। शहबाज सरकार ने भले संविधान में संसोधन कर मुनीर को सेना का सर्वोच्च कमांडर बना दिया हो लेकिन देश की जनता उसके खिलाफ हो गई है। पाकिस्तान में जनता का गुस्सा देख मुनीर को सर्वोच्च कमांडर बनाने वाली शहबाज सरकार भी सकते में है।
इमरान की पार्टी पीटीआई के आह्वान पर लाखों लोग सड़क पर आ गए, लगातार लोगों का बढ़ता गुस्सा मुनीर के लिए खतरे का संकेत है। शायद इसीलिए शहबाज सरकार उनसे दूरी बनाने लगी है लेकिन उसकी मजबूरी है मुनीर के खिलाफ नहीं जा सकती है। उधऱ कई मोर्चों पर युद्ध से घिरे पाकिस्तान को सीमा पर खतरा बढ़ रहा है, पीटीआई प्रवक्ता ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि मुल्क की आवाम इमरान के साथ है और जब तक किसी सेना के साथ मुल्क की आवाम नहीं होती वह कोई युद्ध नहीं जीत सकती है।



