न्यूज प्लस डेस्क। जेल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की खबरों के बीच पाकिस्तान में तूफान खड़ा हो गया है। जेल पहुंची बहनों को इमरान खान से मिलने से मना करने पर खबरों को और बल मिला जिसके बाद पाकिस्तान के कोने-कोने से इमरान समर्थक अदियाला जेल की ओर कूच करने लगे, जेल के बाहर बहनें धरने पर बैठीं तो उनको हिरासत में ले लिया गया।
दरअसल पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद इमरान से उनके परिवार को करीब एक साल से नहीं मिलने दिया गया। बीच में उनके अलग-अलग जेलों में शिफ्ट करने की खबरें आयीं, इस बीच अदालत ने उनको परिवार से मिलाने का आदेश दिया लेकिन अधिकारियों ने फिर भी इमरान से परिवार को मना कर दिया। इससे इमरान की मौत की खबरों को बल मिला। इस बीच इमरान की बहनें उनसे मिलने जेल पहुंच गईं लेकिन अधिकारियों ने मना कर दिया, इस पर इमरान की बहनें जेल के बाहर धरने पर बैठ गईं और आंदोलन शुरू कर दिया।
धरने पर बैठी इमरान की बहनों और समर्थकों को वहां की फौज ने सड़क पर घसीटकर ले गई। इससे सरकार और खासकर सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के खिलाफ आक्रोश और बढ़ गया। इमरान समर्थकों ने आरोप लगाया कि उनकी बहनों के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा गया, मुनीर इंसान नहीं हैवान है। बढ़ते आक्रोश के बीच अदियाला जेल प्रशासन ने सफाई दी की इमरान खान एकदम ठीक हैं। जेल प्रशासन ने कहाकि उनकी सेहत ठीक है, मरने की अफवाहें निराधार हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा यूसुफ ने कहाकि इमरान जेल में आराम की जिंदगी गुजार रहे हैं। उनके लिए जेल में निजी जिम और टीवी की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहाकि इमरान को जेल में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा दी गई है। इस सफाई के बाद भी इमरान की बहनों और समर्थकों को सरकार और वहां की सेना पर भरोसा नहीं है, वह इमरान को परिवार से मिलाने की जिद पर अड़े हैं और इसके लिए पूरे देश में आंदोलन का ऐलान कर रहे हैं।



