logo

header-ad
header-ad
जेल में इमरान-बाहर समर्थकों का हल्ला बोल, पाकिस्तान में गृहयुद्ध के हालात

जेल में इमरान-बाहर समर्थकों का हल्ला बोल, पाकिस्तान में गृहयुद्ध के हालात

न्यूज प्लस डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान करीब दो साल से जेल में हैं, आज 02 दिसंबर को उनके समर्थकों ने बाहर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। रावलपिंडी की अडियाला जेल को हजारों समर्थकों ने घेर लिया है, जबकि हजारों की संख्या में समर्थक इस्लामाबाद में हाईकोर्ट के बाहर जम गए हैं। पूरे पाकिस्तान से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले रावलपिंडी और इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार ने बाजार और स्कूल बंद कर दिए हैं। इमरान खान कहां हैं, वह जीवित भी हैं या नहीं यह सवाल उनके परिवार का ही नहीं अब पूरा पाकिस्तान उठा रहा है। इमरान के बेटे कासिम ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि पाकिस्तान में शायद ऐसा कुछ हो गया है जिसे बदला नहीं जा सकता, उनका संकेत पिता को लेकर है।

जेल में इमरान की हत्या की खबरों से आशंकित उनके समर्थक उन्हें परिवार से मिलाने की मांग कर रहे हैं। इमरान की तीन बहनें कई दिनों से अडियाला जेल के बाहर डटी हैं, लेकिन उनको इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इससे आशंकाएं और बढ़ गई हैं। इमरान की पार्टी PTI के आह्वान पर मंगलवार को हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। खैबर पख्तून खां के सीएम सुहेल अफरीदी के नेतृत्व में कई हजार समर्थक रावलपिंडी की अडियाला जेल तक पहुंच गए, उनको रोकने के लिए भारी तादात में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। रावलपिंडी की अडियाला जेल के बाहर स्थिति खराब हो रही है, हजारों की भीड़ कभी भी अनियंत्रित हो सकती है। इसी तरह हजारों समर्थक इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर जमा हो गए हैं, वह सरकार और हाईकोर्ट दोनों के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

इमरान की बहनें जेल के बाहर संघर्ष कर रही हैं तो बेटों ने लंदन से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पिता को रिहा कराने के लिए मुहिम छेड़ रखी है, दोनों बेटे बड़े देशों से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। बड़ा बेटा कुछ दिन पहले अमेरिका गया था जहां कई उसने बड़े नेताओं से मिलकर हस्तक्षेप की मांग की। इस बीच खबर मिल रही है कि सरकार पंजाब प्रांत में राज्यपाल शासन लागू करने पर विचार कर रही है। नवाब शरीफ की बेटी मरियम यहां सीएम हैं। अडियाला जेल इसी प्रांत में है।

Leave Your Comment