logo

BREAKING NEWS
अब हैदराबाद बनेगा ‘भाजपा का नया अखाड़ा’

अब हैदराबाद बनेगा ‘भाजपा का नया अखाड़ा’

न्यूजप्लस डेस्क। पश्चिम बंगाल के बाद अब हैदराबाद भी भारतीय जनता पार्टी के कोर एजेण्डे में होगा। जैसे हिन्दुओं का सेफ्टी कवर बंगाल में नहीं है वैसे ही स्थिति हैदराबाद में भी होती जा रही है जबकि यह एआईएमआईएम का गढ़ है। हैदराबाद को लेकर केन्द्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने मोर्चा खोल दिया है और तीखा हमला करते हुए कहा है कि अन्य राज्यों से हैदराबाद आ रही हिंदू लड़कियों पर अत्याचार हो रहा है और यहां पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के समर्थन से मादक पदार्थ गिरोह चलाया जा रहा है। यह गिरोह सिर्फ हिन्दू लड़कियों को ही निशाना बना रहा है।
बंडी के तेवर से साफ है कि हैदराबाद के सहारे भाजपा तेलंगाना में अपनी पैठ बढ़ाने की ओर बढ़ चुकी है। भाजपा सोची-समझी रणनीति के तहत कांग्रेस के तुष्टीकरण पर हमला करेगी क्योंकि कुछ दिनों पहले सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा था कि मुसलमान का मतलब कांग्रेस और कांग्रेस का मतलब मुसलमान है। मुसलमान प्रेम जाग्रत करते-करते कांग्रेस हिन्दुओं में अपने वोटबैंक को लगातार कमजोर कर रही है क्योंकि भाजपा पूरे देश में धरातल पर यह नैरेटिव फैलाने लगी है कि कांग्रेस के लिए मुसलमान वोट बैंक ही सर्वोपरि है।
सूत्रों की मानें तो केन्द्रीय मंत्री बंडी की बातों को भाजपा का एजेण्डा ही बताया जा रहा है। बंडी अब निशाना बनी महिलाओं से सम्पर्क शुरू कर दिया है और उसकी सूची भी बना रहे हैं। अबतक नौ लड़कियों की पहचान की गई है। बंडी का आरोप है कि स्थानीय पुलिस वहां ओवैसी की पार्टी के दबाव में काम कर रही है। केन्द्रीय मंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि भाजपा ने हिन्दू प्रोटेक्शन स्क्वॉड बनाने का काम शुरू कर दिया है जो हैदराबाद के पुराने शहर पर सक्रिय होगा।

Leave Your Comment