logo

BREAKING NEWS
चुनाव के अंतिम पड़ाव में हिन्दू-मुस्लिम

चुनाव के अंतिम पड़ाव में हिन्दू-मुस्लिम

पटना, राजबीर सिंह। बिहार चुनाव के अंतिम पड़ाव में जाति के साथ हिन्दू-मुस्लिम फैक्टर आगे आ गया है। वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुर्का और पाकिस्तान की बात की तो गृह मंत्री अमित शाह ने रैली से राहुल गांधी के वोट चोरी का जवाब घुसपैठ से दिया। इधर आरजेडी ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में स्लो वोटिंग की साजिश का आरोप लगाया।

वोट डालकर निकले गिरिराज सिंह ने कहा कि बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंच रही महिलाओं का बुर्का उछाकर उनकी पहचान जरूरी है इसके लिए हर बूथ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्होंने कहा यह पाकिस्तान नहीं है जहां सरिया कानून लागू होगा। हालांकि इसका जवाब भाजपा के पार्टनर चिराग पासवान ने दिया, उन्होंने कहा यह समय हिन्दू-मुस्लिम करने का नहीं बल्कि सबको मिलकर वोटिंग करने का है। दूसरी तरफ वोटिंग के दौरान है रैली कर रहे अमित शाह ने कहाकि राहुल गांधी कुछ कर लें घर-घर से घुसपैठियों को निकाला जाएगा, उन्होंने एक भी घुसपैठिया बिहार में नहीं रह पाएगा।

Leave Your Comment