न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने क्या इमरान को पूरी तरह समाप्त करने का मन बना चुका है, क्या इमरान खान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पाकिस्तान से आ रहे संकेतों से तो यही लग रहा है, कभी भी इमरान की पार्टी पीटीआई पर पाबंदी लग सकती है। कभी भी इमरान की तीनों बहनों को गद्दार बताकर देशद्रोह में गिरफ्तार किया जा सकता है।
पाकिस्तान में इमरान को मिल रहे समर्थन से आमिर मुनीर घबरा गया है, शायद इसीलिए मुनीर ने इमरान को पूरी तरह समाप्त करने का मन बना लिया है। पिछले दिनों सेना के प्रवक्ता ने इमरान की भाषा को भारत और अफगानिस्तान की भाषा बताकर देशद्रोही करार दिया था। इमरान से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है, मंगलवार आधी रात रावलपिंडी की अडिय़ाला जेल के बाहर धरने पर बैठी इमरान की बहनों और समर्थकों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई। इसके बाद भी समर्थक डटे रहे।
इमरान के समर्थन में सबसे बड़ी आवाज खैबर पख्तूनख्वा से उठ रही है, जहां इमरान की पार्टी की सरकार है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री भी पिछले दिनों अडियाला जेल पहुंचे थे और समर्थकों का नेतृत्व किया था। आज भी वह मुनीर और वर्तमान पाकिस्तानी सरकार का सबसे तीव्र विरोध कर रहे हैं। मुनीर किसी भी तरह खैबर पख्तूनख्वा इतना में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहता है। आज ही खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद में हमला हुआ है। माना जा रहा है यह पाकिस्तानी सेना की कारस्तानी हो सकती है, ताकि लोग इससे भड़कें और ऐसी स्थिति पैदा हो जिससे राष्ट्रपति शासन लगाने का बहाना मिल सके।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार मुनीर हर तरफ से इमरान को घेरकर ऐसी स्थिति पैदा करना चाहता है कि वह किसी लायक न रहें और न बाहर उनके लिए कोई लड़ने वाला मिले। इसीलिए इमरान की बहनों को देशद्रोही साबित कर जेल भेजना चाहता है और खैबर पख्तूनख्वा की सरकार गिराना चाहता है। पार्ची पर वैन लगाकर वह समर्थकों को दबाना चाहता है, सेना के प्रवक्ता से मिले संकेत और पाकिस्तानी मीडिया को जोड़कर देखें तो अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान में इमरान, उनके परिवार और उनकी पार्टी के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। यह कार्रवाई ऐसी हो सकती है कि इमरान और उनके समर्थक फिर न खड़े हो पाएं।



