logo

BREAKING NEWS
कानपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हुआ भव्य स्वागत

कानपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हुआ भव्य स्वागत

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कानपुर पहुंचे। तीन दिवसीय दौरे पर आए है कोविंद शहर के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दोपहर 2:10 बजे नई दिल्ली से चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से वे सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। सर्किट हाउस में उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ कानपुर के विकास कार्यों पर चर्चा की, जिसमें शहर के प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया।

पूर्व राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। सर्किट हाउस और उनके कार्यक्रम स्थलों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने 150 से अधिक पुलिसकर्मियों को सर्किट हाउस की सुरक्षा में तैनात किया है, जबकि कार्यक्रम स्थलों पर 400 से अधिक पुलिसकर्मी, डीसीपी, एडीसीपी, और एसीपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में तैनात हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

आपको बता दें रामनाथ कोविंद का यह दौरा 20 से 23 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान वे शहर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 21 और 22 जुलाई को वे विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। हालांकि, उनके विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

कानपुर से है खास लगाव

रामनाथ कोविंद का कानपुर से गहरा नाता रहा है। उनका जन्म कानपुर देहात के परौंख गांव में हुआ था, और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से प्राप्त की। वे बीएनएसडी शिक्षा निकेतन और डीएवी कॉलेज, कानपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में वकालत और राजनीति में शामिल हुए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानपुर और अपने पैतृक गांव के विकास के लिए कई प्रयास किए।

Leave Your Comment