भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व मे विलीन हो गए है। शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, समेत कई बड़े नेता और हस्तियां पहुंची। कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी ने विदाई दी मनमोहन सिंह को आखिरी बार नमन किया नही किया।
आपको बता दें निगमबोध घाट पर पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी गई. अर्द्ध सेना के जवानों ने उनको 21 तोपों की सलामी दी.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व मे विलीन हो गए है. मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, और अन्य लोग श्मशान घाट पर मौजूद रहे.
मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब में हुआ था। वह 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पहली बार पीएम पद की शपथ ली थी। उन्होंने 2009 से 2014 तक अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया। उसके बाद 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी जगह ली। 33 साल तक सेवा देने के बाद वे इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो गए थे।
आपको बता दे प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में कई बड़े काम किए, जो देश की इकोनॉमी के लिए फायदेमंद साबित हुए। बेहद सादगीभरा सादा जीवन जीने के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 कर देश के पीएम रहे थे। इससे पहले साल 1991 से 1996 तक उन्होंने देश के वित्त मंत्री का पद भी संभाला था। राज्यसभा उपचुनाव 2019 में उन्हें राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया था।
At NewsPlus24x7, our journey began with a steadfast commitment to exceptional journalism. We believe in delivering not just news, but narratives that empower you with a deeper understanding of what’s shaping our world.... Read More