Close Menu
    What's Hot

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • राजनीति
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    newsplus24x7
    • Home
    • देश
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • क्राईम
    • बिजनेस
    • धर्म
    • ऑटो
    newsplus24x7
    Home | राजनीति | फिल्मी सितारों का राजनीति में दबदबा, ग्लैमर से संसद तक का सफर
    राजनीति

    फिल्मी सितारों का राजनीति में दबदबा, ग्लैमर से संसद तक का सफर

    VijayBy VijayDecember 26, 2024Updated:January 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New Project 2025 01 02T143842.353
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साल 2024 में भारतीय राजनीति ने ग्लैमर और लोकप्रियता का ऐसा संगम देखने को मिला, जो पहले कभी नहीं हुआ था। इस साल कई फिल्मी सितारों ने राजनीति में कदम रखकर, चुनाव जीतकर यह साबित कर दिया कि उनकी अपील सिर्फ बड़े पर्दे तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री और टीवी तक के सितारे जनता के प्रतिनिधि बने। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने 2024 के चुनाव में जीत का परचम लहराया।

    कंगना रनौत

    mada lkasabha sata sa sasatha kagana ranaeta fail fata d53626946d48fdadb41cd0d9beb4ec65

    बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी और पहली बार राजनीतिक मैदान में उतरी। अपने बेबाक अंदाज और प्रभावशाली भाषणों के दम पर कंगना ने शानदार जीत दर्ज की। जनता ने उनके जुझारू व्यक्तित्व को सराहा और संसद में उनकी नई पारी को लेकर उत्साहित है।

    अरुण गोविल

    images 5

    भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध हुए अरुण गोविल ने मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। पहली बार राजनीति में कदम रखने वाले अरुण ने अपने सरल और प्रभावशाली व्यक्तित्व से जनता का विश्वास जीता और सांसद बने।

    सुरेश गोपी

    suresh gopi 480

    दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सुरेश गोपी ने केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। उनकी साफ छवि और दमदार व्यक्तित्व ने भाजपा को दक्षिण भारत में एक मजबूत चेहरा दिया। त्रिशूर में भाजपा के लिए यह बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है।

    हेमा मालिनी

    hema malini

    बॉलीवुड की‘ड्रीम गर्ल’हेमा मालिनी ने मथुरा से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। मालिनी की मेहनत, समर्पण  और जनता से जुड़ाव ने उनकी लोकप्रियता को बरकरार रखा।

    पवन कल्याण

    pawan kalyan 860x452 1

    साउथ के सुपरस्टार हीरो पवन कल्याण ने अपनी पार्टी जन सेना पार्टी के जरिए एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनकर आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पीथापुरम विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर राज्य के उपमुख्यमंत्री का पद संभाल रहे है।

    मनोज तिवारी

    Capture66ॉ

    भोजपुरी सुपरस्टार और गायक मनोज तिवारी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के कन्हैया कुमार को हराकर जीत हासिल की। उन्होंने कन्हैया कुमार को हराकर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित की।

    रवि किशन

    ककक

    भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन ने गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के उम्मीदवार को हराकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।

    स्मृति ईरानी की हार

    lok sabha 2024

    हालांकि, भाजपा की प्रमुख नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इस बार अमेठी लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा ने बड़ा उलटफेर करते हुए यह सीट जीत ली।

    ग्लैमर और राजनीति का अनूठा संगम

    p

    2024 के चुनाव ने यह दिखा दिया कि फिल्मी सितारे न केवल जनता के दिलों पर राज करते हैं, बल्कि वे राजनीति में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं। जनता का भरोसा और उनका ग्लैमर मिलकर भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय लिख रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Vijay

    Related Posts

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025

    जातीय जनगणना पर सरकार का बड़ा फैसला, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, ये होगा प्रोसेस

    June 16, 2025

    बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना… CM फडणवीस ने क्यों कही यें बात ! जानें पूरा मामला

    June 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ब्रेकिंग न्यूज़

    जल्द वहां से निकले… ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारतीय दूतावास की ए़डवाइजरी जारी

    June 17, 2025

    शादी हनीमून और हत्या… राजा-सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, आगे चलते हुए दिखी सोनम

    June 16, 2025

    इतनी गोली मारूंगी… हरदोई की युवती का वीडियो देख रह जाएंगे दंग

    June 16, 2025

    Israel Iran War: तनाव के बीच फंसे भारतीय लौटेंगे अपने देश, ईरान ने कही यें बात !

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • देश
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन

    Usefull Links

    • About Us
    • Advertise With Us
    • Send News
    • Contact Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest news update. Register with us.

    © 2025 newsplus24x7. Designed by kamakhyasoft.com.
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.