logo

BREAKING NEWS
आसमान में विमान का इंजन फेल, अटकी इंडिगो के 161 यात्रियों की सांसें गर्मी की छुट्टियों से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा 60% सीटें होंगीं फ्री ऑफ चार्ज क्या ईरान संकट से जन्म ले सकता है नया “कुर्दिस्तान”? - विश्लेषण अमेरिका को मंजूर नहीं अयातुल्ला का बेटा मोजतबा अली खामेनेई दशकों बाद युद्ध में टॉरपीडो का इस्तेमाल ईरान का युद्धपोत दो टुकड़ों में टूटा
नकली नोट कांड में सियासी घमासान, तस्वीरों से बढ़ा विवाद, BJP-सपा आमने-सामने, जानिए पूरी कहानी !

नकली नोट कांड में सियासी घमासान, तस्वीरों से बढ़ा विवाद, BJP-सपा आमने-सामने, जानिए पूरी कहानी !

उत्तर प्रदेश के देवरिया में नकली नोट खपाने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में सरगना विवेक यादव समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख 18 हजार रुपये के नकली नोट, लैपटॉप और प्रिंटर भी बरामद किए हैं। इस खुलासे के बाद मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है।

तस्वीरों से शुरू हुआ विवाद
विवाद तब शुरू हुआ जब समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने शलभमणि त्रिपाठी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह कुछ युवकों के साथ नजर आए। सपा ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को नकली नोट मामले में पकड़ा गया है, उनका संबंध भाजपा से भी हो सकता है।

अखिलेश यादव ने भी उठाए सवाल
इस विवाद में अखिलेश यादव भी कूद पड़े। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जब सबूत सामने हैं तो कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नकली नोट का खेल देश के अंदर और असली नोट बाहर जा रहे हैं।

भाजपा विधायक का पलटवार
इन आरोपों के बाद शलभमणि त्रिपाठी ने भी जोरदार जवाब दिया। उन्होंने विवेक यादव का एक वीडियो साझा किया, जिसमें आरोपी खुद को सपा कार्यकर्ता बता रहा है। त्रिपाठी ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर उनसे हर पार्टी के लोग मिलते हैं और फोटो खिंचवाते हैं, इससे किसी के दोषी होने का प्रमाण नहीं बनता।

विवेक यादव को लेकर बढ़ी बहस
वीडियो में विवेक यादव ने खुद को समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताया और दावा किया कि उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उसने पहले ही पुलिस को पत्र लिखकर आशंका जताई थी कि विपक्षी उसे झूठे मामले में फंसा सकते हैं। इस बयान के बाद मामला और उलझ गया है।

सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज
अब देवरिया में यह मामला कानून से ज्यादा राजनीति का मुद्दा बन गया है। एक तरफ समाजवादी पार्टी भाजपा पर सवाल उठा रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा सपा पर निशाना साध रही है। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन इस पूरे विवाद ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और ज्यादा गरमाने वाला है।

Leave Your Comment