logo

header-ad
header-ad
चुनाव पर नजरः UP BJP अध्यक्ष बैकवर्ड या दलित

चुनाव पर नजरः UP BJP अध्यक्ष बैकवर्ड या दलित

न्यूज प्लस डेस्क, लखनऊ। 14 दिसंबर को UP BJP को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा, कल यानी 13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। कोई अकेला नामांकन होता है तो बिना चुनाव कल ही अध्यक्ष तय हो जाएगा, जिसकी संभावना अधिक है। माना जा रहा है ऊपर से नाम तय होगा, विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष बैकवर्ड या दलित हो सकता है।

लम्बे समय से इंतजार के बाद आखिर वह समय आ गया जब उप्र को नया भाजपा अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कल दिल्ली से पार्टी के चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक लखनऊ पहुंच जाएंगे। दोपहर एक से दो बजे के बीच नामांकन होगा और चुनाव की नौबत आती है तो 14 को मतदान होगा। अभी तक प्रदेश अध्यक्ष के लिए जो नाम सामने आए हैं उनमें केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी (कुर्मी), बीएल वर्मा (लोधी) धर्मपाल सिंह (लोधी), साध्वी निरंजन ज्योति (निषाद) और स्वतंत्रदेव सिंह (कुर्मी) प्रमुख हैं। पंकज चौधरी का नाम दो दिन पहले ही चर्चा में आया है, माना जा रहा है उनके और साध्वी निरंजन ज्योति के बीच ही अध्यक्ष तय होगा।

नए अध्यक्ष के सामने पहली चुनौती पार्टी को विधानसभा चुनाव जिताना होगा। अध्य़क्ष का चुनाव भी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए होना है। चुनाव से पहले वर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी दी। दूसरी तरफ उप्र चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी आज प्रदेश के एनडीए सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। सांसदों से प्रदेश में एनडीए की स्थिति पर चर्चा के साथ पीएम मोदी उनको चुनाव जीतने का मंत्र देंगे।

Leave Your Comment