logo

header-ad
header-ad
Delhi Election: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओ को हर महीने 2500, गैस सिलेंडर पर 500 सब्सिडी...

Delhi Election: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओ को हर महीने 2500, गैस सिलेंडर पर 500 सब्सिडी...

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपना चुनावी कदम बढ़ा दिया है। शुक्रवार को पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र मे भाजपा ने दिल्ली की जनता से कई बड़े वादे किए है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया। आपको बता दें दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होंगे और चुनावी नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

आपको बता दें  5 फरवरी को दिल्ली मे विधानसभा चुनाव होने सभी पार्टिया जीत की उम्मीद से मैदान मे उतर रही है। केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी की सरकार कई सालों से दिल्ली मे फ्री बिजली दे रही है। इस नीती को तोड़ने के लिए बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेल दिया है।

जेपी नड्डा ने प्रेसवार्ता मे कहा कि संकल्प पत्र विकसित दिल्ली का आधार रखने वाला है। नड्डा ने कहा कि जो योजना पहले से जो जैस योजना चल रही हैं वो ऐसे ही चलती रहेंगी।  

भाजपा ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर सभी को हैरान कर दिया है। इसमें भाजपा ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये देने समेत कई वायदे किए हैं। सिर्फ इतना ही नही अगर दिल्ली मे भाजपा की सरकार बनती है तो होली-दिवाली जैसे त्योहारों पर एक-एक घरेलू मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा योजना भी लागू रहेगी।

बुजुर्गों की पेंशन, स्वास्थ्य के लिए भी खास

दिल्ली में 60 से 70 आयु तक के बुजुर्गों को 2500 रुपए पेंशन दिया जाएगा। विधवा वंचित और दिव्यांग लोगों को भी 2500 से बढ़ाकर 3000 पेंश होगी। गरीबों के हित के लिए अटल कैंटीन योजना इसके तहत सभी झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को पांच रूपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी आयुष्मान भारत योजना से दिल्ली के 51 लाख लोगों को वंचित रखा है। पहली कैबिनेट में इसे लागू किया जाएगा। इसके साथ दिल्ली सरकार की तरफ से पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगी। इस तरह से 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा होगा। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी 10 लाख कास्वास्थ बीमा किया जाएगा।

केजरीवाल ने लगाए भाजपा पर आरोप

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1880203024649318885?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1880203024649318885%7Ctwgr%5Efee1421f99d6d92980dc5720e1de027bf058fe57%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Flive%2Fdelhi-ncr%2Fdelhi-election-2025-live-vidhan-sabha-chunav-opinion-poll-aap-bjp-congress-candidates-list-news-in-hindi-2025-01-17

भाजपा के इस संकल्प पत्र पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी हैरान है और उन्होने संकल्प पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमारे वायदे कॉपी किए हैं, उनके पास अपना कोई विजन नहीं है। 

Leave Your Comment