logo

BREAKING NEWS
Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली मे अब रेखा राज... कांग्रेस नेता अल्का बोली- बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा...

Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली मे अब रेखा राज... कांग्रेस नेता अल्का बोली- बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा...

शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उन्होंने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ली।

https://twitter.com/AHindinews/status/1892468631411519643

कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कहा, "... दिल्ली में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा एक महिला मुख्यमंत्री की प्राथमिकता होनी चाहिए... वे(रेखा गु्प्ता) कामयाब होंगी तो दिल्ली कामयाब होगी... उन्हें कैबिनेट, शासन और प्रशासन को मिलाकर लेकर चलना है... उन्हें पूरी दिल्ली और दिल्ली की समस्याओं को जानना होगा। हम उम्मीद करते हैं कि एक महिला मुख्यमंत्री के पास दिल्ली की समस्याओं के हल होने चाहिए..."

https://twitter.com/AHindinews/status/1892470858700247441

प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार मे मंत्री के रूप मे शपथ ली।

https://twitter.com/AHindinews/status/1892469578308976675

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार के मंंत्री के रूप मे शपथ ली।

https://twitter.com/AHindinews/status/1892470545670615184

भाजपा के कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

https://twitter.com/AHindinews/status/1892471254784848074

भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

https://twitter.com/AHindinews/status/1892471574533677480

Leave Your Comment