logo

header-ad
header-ad
BLO की मौत, SIR पर महाभारत

BLO की मौत, SIR पर महाभारत

न्यूज प्लस डेस्क। बरेली के बाद गोंडा में BLO की मौत से SIR को लेकर महाभारत शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने सीधा आरोप लगाया है कि BLO पर OBC वोट काटने का दबाव था, तनाव में उसकी मौत हो गई। पश्चिम बंगाल में 2 BLO की मौत पर पहले से ममता बनर्जी निर्वाचन आयोग पर हमले बोल रही हैं।

SIR में लगे 6 BLO की अब तक मौत हो चुकी है, पश्चिम बंगाल और यूपी के अलावा गुजरात और मध्यप्रदेश में BLO की मौत हुई है। इससे विपक्ष को निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार पर हमले का मौका मिल गया है। पश्चचिम बंगाल में ममता बनर्जी पहले दिन से SIR का विरोध कर रही हैं, टीएमसी कार्यकर्ता SIR के विरोध में लगातार सड़कों पर हैं तो भाजपा भी समर्थन में सड़कों पर उतर हुई है। BLO की मौत पर ममता का हमला और तोज हो गया है, वह कह रही हैं कि तीन साल का काम तीन दिन में कराया जा रहा है। BLO पर भारी दबाव है इसलिए उनकी मौतें हो रही हैं। उहोंने भी राहुल गांधी की तरह वोट काटने का आरोप लगा रही हैं।

यूपी में बरेली के बाद गोंडा में BLO की मौत पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला, उन्होंने लिखा कि निर्वाचन आयोग के गलत दबाव के कारण BLO की मौत हो रही है। राहुल ने लिखा BLO पर गैर भाजपा वोट काटने का दबाव है, मना करने पर नौकरी से निकालने और मुकदमों की धमकी दी जा रही है। इस तनाव में BLO की मौत हो रही है। निर्वाचन आयोग ने हर आरोप का खंडन किया और कहां जहां भी BLO की मौत हुई है उसकी जांच कराई जा रही है ताकि कारण स्पष्ट हो सके।

Leave Your Comment