logo

BREAKING NEWS
चंपत की सफाई-मुझ पर आरोप अनर्गल, फाइनल एसआईटी रिपोर्ट आने पर देंगे जवाब

चंपत की सफाई-मुझ पर आरोप अनर्गल, फाइनल एसआईटी रिपोर्ट आने पर देंगे जवाब

अयोध्या, न्यूज प्लस। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी सामने आने के बाद से भूमिगत चंपत राय बंसल ने अपनी सफाई सोशल मीडिया पर जारी एक पत्र के माध्यम से दी है। हालांकि उन्होंने पत्र में लिखा है कि एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद वह सामने आएंगे और पूरा जवाब देंगे।

पूरे देश में चढ़ावा चोरी का शोर है और लोग चंपत राय से इस पर जवाब चाहते हैं लेकिन अब तक वह भूमिगत हैं। उनकी चुप्पी पर भी लोगों का शक उन पर बढ़ा है, उनके एक पत्र के माध्यम से केवल कह देने भर से वह नहीं बच सकते कि वह एकदम पाकसाफ हैं। मंदिर में कई माह से हो चोरी पर उन्होंने पर्दा डालने की कोशिश की है, चढ़ावा चोरी करने वालों को उन्होंने बचाने की कोशिश की इसका जवाब भी देश की जनता उनसे मांग रही है।

सोशल मीडिया पर जारी पाती में उन्होंने कहा है कि उन पर अनर्गल आरोप लगाए गए हैं, जांच के कारण उन्होंने अभी मौन धारण कर रखा है। उन्होंने कहा है कि उनका जीवन खुली किताब है, 1991 में संगठन ने उनको अयोध्या भेजा था तब से वह लगातार सेवा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि एसआईटी की प्रारंभिक जमीन गोपनीय थी, इसे सार्वजनिक कर दिया गया है यह ठीक नहीं है। उन्होने आगे लिखा है कि एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद वह सार्वजनिक रूप से जवाब देंगे और तब सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Leave Your Comment