logo

गर्मी की छुट्टियों से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा,  60% सीटें होंगीं ‘फ्री ऑफ चार्ज’

गर्मी की छुट्टियों से पहले हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा, 60% सीटें होंगीं ‘फ्री ऑफ चार्ज’

न्यूज प्लस डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों की छुट्टी से पहले हवाई यात्रियों के लिए उड्डयन मंत्रालय बड़ा तोहफा देने जा रहा है। मंत्रालय के निर्देश पर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने हवाई यात्रियों के लिए नया नियम बनाया है, अब किसी भी फ्लाइट में यात्रियों के लिए 60% सीटें फ्री ऑफ चार्ज होंगी। यानी सीट च्वाइस के नाम पर इयरलाइंस अब यात्रियों के मनमाना वसूली नहीं कर सकेंगीं। साथ ही DGCA एक नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है, अब एक पीएनआर नंबर पर टिकट कराने वाले परिवार या ग्रुप एक साथ या पड़ोस की सीटों पर बैठकर यात्रा कर सकेंगे।

 सीट सेलेक्शन यानी मनचाही सीट के नाम पर एयरलाइंस अभी तक मनमाना पैसा वसूलती हैं, कई बार तो एक साथ टिकट कराने वालों यानी एक पीएनआल नंबर वाले यात्रियों को भी अलग-अलग बैठना पड़ता है और दूसरा यात्री अतिरिक्त पैसा देकर मनचाही सीट पा लेता है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर DGCA अब नया नियम लागू करने जा रहा है। 

किसी भी फ्लाइट में अब 60% सीटें यात्रियों को फ्री ऑफ चार्ज मिलेंगी, यानी एयरलाइंस यात्रियों से अतिरिक्त किराया नहीं वसूल सकेंगीं। इससे सीटें अब बिना की पक्षपात आम यात्रियों को मिल सकेंगीं। इसके जो लोग एक ही पीएनआर पर टिकट बुक करेंगे, उन्हें प्राथमिकता पर एयरलाइंस को एक साथ या पड़ोस की सीटों पर बैठाना होगा। इसके अलावा भी डीजीसीए ने यात्री सुविधा वाले नियमों को और कड़ा करने जा रहा है ताकि एयरलाइंस मनमानी न कर सकें। 

Leave Your Comment