न्यूज प्लस डेस्क, बाराबंकी (यूपी)। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर मंदिर-मस्जिद मुद्दा गरम कर दिया है। बाराबंकी में सार्वजनिक मंच से सीएम योगी ने कहाकि कयामत तक बाबरी मस्जिद ढांचे का निर्माण नहीं होगा, साथ ही कहा हालांकि कभी कायमत नहीं आएगी। सीएम योगी के बयान से यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल तक राजनीति गरम हो गई है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण शुरू होने के बाद यह मुद्दा पूरे देश में गरम था, इस बीच सीएम योगी के बयान ने बहस को और गरम कर दिया है। खुले मंच से सीएम योगी ने कहाकि जो बबारी मस्जिद के सपने देख रहे हैं वह पूरे नहीं होंगे, उनके सपने-सपने ही रहेंगे। उन्होंने कहा भाजपा जो कहती है पूरा करती है, हमने कहा था मंदिर वहीं बनाएंगे और अब भव्य राममंदिर बन चुका है।
सीएम योगी के बयान पर सपा नेता अनुराग भदौरिया ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर भव्य राम मंदिर बन चुका है। उन्होंने कहा भाजपा नेता लोगों को बांटने और वोटों लिए इस तरह के अनर्गल बयान देते रहते हैं। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण पर उन्होंने कहा यह सब भाजपा की बी टीमें हैं जो इस तरह के मुद्दे पैदा करती हैं और भाजपा उनका इस्तेमाल करती है।
इधर बाबरी मस्जिद के विरोध में लखनऊ से मुर्शिदाबाद तक यात्रा की घोषणा करने वाले हिन्दू राष्ट्र सेना के नेताओं को पुलिस ने लखनऊ में ही रोक दिया है। हिन्दू राष्ट्र सेना ने लखनऊ में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए थे जनमें बाबरी मस्जिद के खिलाफ मुर्शिदाबाद जाएंगे लिखा गया था। उन्होंने दोबारा बाबरी मस्जिद न बनाने देने की घोषणा की थी। आज यानी 10 फरवरी 2026 को सेना के नेताओं ने मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान किया था लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।



