logo

BREAKING NEWS
बिहार में वोटिंग के बीच फिर आया बुर्का

बिहार में वोटिंग के बीच फिर आया बुर्का

बिहार, राजबीर सिंह। पहले चरण में बिहार की 121 सीटों पर मतदान जारी है, सुबह 9 बजे तक कल 13.30 फीसदी वोटिंग हुई। सभी बूथों पर महिलाओं की लम्बी लाइनें हैं, पहले चरण में कुल 1314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है, इनमें नितीश सरकार के 16 मंत्री शामिल हैं।

पहले चरण के लिए 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता मतदान कर रहे हैं। महागठबंधन के सीएम चेहरा तेजस्वी यादव के साथ पहले चरण में ही दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के भाग्य का फैसला होना है। बाहुबली अनंत सिंह के साथ दो स्टारों मैथिली ठाकुर और खेसारी लाल के भाग्य का फैसला भी आज हो रहा है। इस बीच वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर बुर्के का मुद्दा उठा दिया। पटना में लालू का पूरा कुनबा एक साथ वोट डालने पहुंचा, वोट डालने के बाद लालू ने कहाकि रोटी पलटती रहनी चाहिए। सीवान में शहाबुद्दीन की 95 वर्षीय मां हीना सहाब ने वोट डाला तो सीएम नितीश कुमार ने बख्तियारपुर में मताधिकार प्रयोग किया। सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा 13.74 फीसदी वोटिंग मथेपुरा और लक्खीसराय में सिर्फ 7 फीसदी वोटिंग हुई।

Leave Your Comment