logo

header-ad
header-ad
UP में SIR पर उड़ी BJP की नींद

UP में SIR पर उड़ी BJP की नींद

न्यूजप्लस डेस्क, लखनऊ। बिहार औऱ पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी और सभी जगह विपक्ष SIR का विरोध कर रहा है। विपक्ष का कहना है ज्यादातर मुस्लिममों के वोट काटे जा रहे हैं, यूपी में तो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुन-चुनकर सपा के वोट काटने का आरोप लगाया है लेकिन सच्चाई यह है कि यूपी में बड़े पैमाने पर शहर वोट कटते देख भाजपा के होश उड़ गए हैं।

यूपी में SIR के गणना फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर यानी कल है और अभी तक 2.45 करोड़ फार्म भर कर वापस नहीं आए हैं। यानी प्रदेश में 17 फीसदी से ऊपर फार्म लोगों ने भरकर वापस जमा नहीं किए हैं और इनमें से अधिकतर फार्म शहरी इलाकों के हैं। फार्म जमा करने के लिए सरकार और फिर राज्य निर्वाचन अधिकारी ने दो सप्ताह का समय और बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भेजा ताकि बचे लोग अपने फार्म जमा कर सकें या बीएलओ घरों में जाकर फार्म जमा करा सकें।

पहले माना गया कि समय कम मिला है इसलिए शायद इतने फार्म जमा नहीं हो पाए हैं लेकिन जब भाजपा ने गहनता से इसे देखा तो पता चला कि जिन लोगों ने शहर और गांव दोनों जगह वोट हैं वह शहर का वोट कटवा रहे हैं जबकि गांव वाला वोट रखना चाहते हैं। इससे भाजपा के होश उड़ गए, क्योंकि भाजपा को शहरी वोट ही अधिक मिलता है। इससे घबराई भाजपा ने न केवल समय बढ़ाने की मांग रखी बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को शहर इलाकों में वोट कटने से बचाने के लिए जुटने को कहा है। इस तरह SIR से विपक्ष जहां अपना नुकसान बता रहा था, यूपी में मामला उल्टा पड़ता दिख रहा है।

Leave Your Comment