logo

header-ad
header-ad
24 घंटे बाद बिहार लिखना शुरू करेंगा अपना भविष्य, पहले चरण में कई दिग्गजों का फैसला

24 घंटे बाद बिहार लिखना शुरू करेंगा अपना भविष्य, पहले चरण में कई दिग्गजों का फैसला

बिहार, राजबीर सिंह। बिहार में मतदान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, ठीक 24 घंटे बाद बिहार अपना भविष्य लिखना शुरू करेगा। कल जब सूरज निकल रहा होगी 18 जिलों के 3.75 लाख वोटर 1314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए घरों से निकल रहे होंगे। इन प्रत्याशियों में कई दिग्गज शामिल हैं, जिनका भाग्य कल शाम ईवीएम में बंद हो जाएगा।

आइए जानते हैं कल किन बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला बिहार की जनता करने वाली है। सबसे प्रमुख चेहरा तेजस्वी यादव होंगे, वह राघोपुर के आरजेडी के प्रत्याशी और महागठबंधन के सीएम चेहरा हैं। यानी महागठबंधन जीतता है तो तेजस्वी मुख्यमंत्री होंगे, जाहिर है राघोपुर के लोग भावी सीएम के लिए वोट करेंगे। वर्तमान नितीश सरकार के दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के भाग्य का फैसला भी कल के मतदान से हो जाएगा तो दो स्टारों का भाग्य भी कल मतदाता तय कर देंगे। भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर और आरजेडी प्रत्याशी खेसारीलाल यादव के लिए भी कल मतादता वोटिंग करेंगे तो जेडीयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह के भाग्य का फैसला भी कल होगा। उनका मोकामा क्षेत्र और वह इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, दूसरे बाहुलबली और जनसुराज प्रत्याशी के लिए प्रचार में जुटे दुलारचंद की हत्या में अनंत सिंह जेल में हैं। कल 121 सीटों के लिए मतदान होगा, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। हर मतदान केंद्र पर पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। मतदान के लिए आज मतदान टीमें मतदान केंद्रों तक पहुंच रही हैं।

Leave Your Comment