logo

BREAKING NEWS
बिहार ने भाजपा को दिखाया पश्चिम बंगाल जीत का रास्ता

बिहार ने भाजपा को दिखाया पश्चिम बंगाल जीत का रास्ता

न्यूज प्लस डेस्क। बिहार की प्रचंड जीत ने क्या भाजपा को पश्चिम बंगाल का रास्ता दिखा दिया है, क्या बिहार की ही तर्ज पर भाजपा पश्चिम बंगाल में आक्रमक चुनाव लड़ेगी और ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकेगी। कम से कम पीएम मोदी ने तो इसका संकेत दे दिया है।

बिहार की जीत के बाद भाजपा दिल्ली मुख्यालय में जश्न के दौरान पीएम मोदी ने कहाकि बिहार ने पश्चिम बंगाल में जीत का रास्ता बना दिया है, उन्होंने कहाकि बिहार के बाद पश्चिम बंगाल से गुंडाराज खत्म करना है। इसी गुंडाराज को बड़ा मुद्दा बनाकर भाजपा और एनडीए ने बिहार में चुनाव जीता। पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि 20-20 साल बाद भी जनता एनडीए सरकारों को फिर से चुन रही है तो यह देश में प्रो डेवलपमेंट और प्रो गवर्नमेंट राजनीति की शुरुआत है, हालांकि यह पश्चिम बंगाल के मामले में लागू नहीं होता लेकिन वह यह जताना नहीं भूले कि भाजपा और एनडीए के प्रति जनता का विश्वास कितना बढ़ा है।

हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार जीतने के बाद भाजपा का एजेंडा पश्चिम बंगाल जीतना है, हालांकि ममता बनर्जी जिस ताकत से वहां जमीं हैं उनको उखाड़ना इतना आसान नहीं होगा। SIR के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में जंग जारी है, ममता बनर्जी ने चुनाव से ज्यादा ताकत SIR पर लगा रखी है ताकि उनका कोई वोट काटा न जा सके। बूथ स्तर पर उनके बूथ लग रहे हैं जिसमें भाजपा पिछड़ रही है, हालांकि भाजपा की पैनी नजर इस प्रक्रिया में लगी मशीनरी पर है। दूसरी तरफ जब से SIR की प्रक्रिया शुरू हुई है, सैकड़ों बांग्लादेशी डर कर अपने देश भाग रहे हैं, बार्डर पर इनका जमावड़ा है। भाजपा का कहना है इनमें से तमाम अवैध वोटर थे, SIR के बाद बिहार की तरह पश्चिम बंगाल में उसकी जीत तय है।

Leave Your Comment