logo

BREAKING NEWS
बिहार से आज नितीश युग का अंत, सियासत गरमाई

बिहार से आज नितीश युग का अंत, सियासत गरमाई

न्यूज प्लस डेस्क, पटना। बिहार से आज नितीश युग का अंत होने जा रहा है, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर वह राज्यसभा जाने वाले हैं। आज ही वह राज्यसभा के लिए नामांकन करा रहे हैं, इसी के साथ आज बिहार में बड़ा सियासी बदलाव हो जाएगा। खुद अमित शाह उनका नामांकन कराने के लिए पटना पहुंच रहे हैं, इसी के साथ बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री के लिए रास्ता साफ हो जाएगा।

बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद यह तो माना जा रहा था कि शायद नितीश कुमार पांच साल का मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे, लेकिन यह सब इतनी जल्दी होगा किसी ने नहीं सोचा था। खुद जेडीयू नेता इसको लेकर भौंचक हैं और कुछ भी बोलने के बच रहे हैं। आरडेजी नेताओं ने कहा कि यह तो होना ही थी, उन्होंने पहले ही कहा था कि भाजपा नितीश को निपटा रही है।

नितीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद यह लगभग तय है की मुख्यमंत्री अब भाजपा का होगा, जेडीयू की तरफ से नितीश के बेटे के साथ दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। हांलाकि भाजपा की ओर से कौन मुख्यमंत्री होगा इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। दूसरी तरफ इस फैसले से नाराज नितीश समर्थकों ने सीएम आवास पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है, उन्होंने कहा नितीश कुमार को किसी दबाव में नहीं आना चाहिए और उनके जाने से बिहार का बहुत नुकसान होगा। तेजी से बदल रहे घटनाक्रम में बिहार की सियासत गरम हो गई है।

Leave Your Comment