बिहार, राजबीर सिंह। बिहार में पहले चरण का मतदान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहले चरण में 11 बजे तक काफी तेज वोटिंग हुई और वोटिंग प्रतिशत 27.65 फीसदी पहुंच गया।
पहला आरोप आरजेडी की तरफ से आया जिसमें कहा गया कि वोटिंग सुस्त करने के लिए बिजली काटी जा रही है। आरजेडी ने कहाकि वोटिंग धीमी करवाने के लिए साजिश हो रही है। आरजेडी ने कहा खासकर अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में मतदान स्लो कराने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग ने तुरंत इसका जवाब दिया, आयोग ने आरजेडी के आरोपों को निराधार बताते हुआ कहाकि सभी जगह पर मतदान सुचारु रूप से चल रहा है। इसी बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि आरजेडी के लोग पोलिंग एजेंटों को धमका रहे हैं, उन्होंने कहा कि आरजेडी की बूथ कैप्चरिंग की मानसिकता छूट नहीं रही है, उन्होंने कहाकि हलसी के बूथों में आरजेडी ने पोलिंग एजेंटों को धमकाया गया है।
इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने आरोप लगाया कि आरजेडी के लोग हरा गमछा लेकर और महिलें हरी साड़ियां पहनकर मतदाताओं से इशारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि खासकर महिलाएं की लाइनों के पास खड़े होकर आरजेडी के लिए वोट डालने के लिए यह लोग इशारे कर रहे हैं, इस पर आरजेडी का जवाब आया कि अब इनको हरी साड़ी पहनने पर भी ऐतराज होने लगा।



