logo

BREAKING NEWS
शेख हसीना के खिलाफ एक और अदालत से 21 साल की जेल, भारत से हसीना को सौंपने का अनुरोध

शेख हसीना के खिलाफ एक और अदालत से 21 साल की जेल, भारत से हसीना को सौंपने का अनुरोध

न्यूज प्लस डेस्क। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ केसों में सजा का दौर जारी है। मृत्युदंड के बाद अब एक और अदालत ने तीन केसों में 21 साल की सजा सुनाई है। इस बीच बांग्लादेश सरकार उनके खिलाफ आउटलुक नोटिस जारी कराने की कोशिश कर रही है, शेख हसीना इस समय भारत में शरण लिए हुए हैं। दूसरी तरफ उनके खिलाफ फैसलों से समर्थकों ने विरोध तेज कर दिया है।

शेख हसीना को बांग्लादेश की एक अदालत पहले मृत्युदंड की सजा सुना चुकी है, इसके विरोध में उनके समर्थक लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अब भ्रष्टाचार के तीन मामलों में उनको अदालत ने 21 साल जेल की सजा सुनाई है, इन केसों में उनका बेटा और बेटी भी आरोपी हैं। बांग्लादेश की अदालतों से शेख हसीना के खिलाफ फैसले जारी हैं, इस बीच उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक औऱ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी हो गई है। बांग्लादेश पुलिस के अनुसार शेख हसीना के लॉकर से 9 किग्रा सोने के जेवर औऱ महंगे गिफ्ट बरामद हुए हैं। यह गिफ्ट उनको प्रधानमंत्री रहते हुए मिले थे जो देश की संपत्ति मानी जाती है, इससे शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हालांकि उन्होंने इन सारे मुकदमों को राजनीति से प्रेरित बताया है और उनके समर्थक देश के अंदर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave Your Comment