logo

header-ad
header-ad
अनिल गोयल बोले- जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व और कृष्णा नगर की जनता को

अनिल गोयल बोले- जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व और कृष्णा नगर की जनता को

दिल्ली विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की है बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस पार्टी तो अपना खाता भी नही खोल पाई,

चुनाव मे 'आप’ के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं. यह हार आप पार्टी की सबसे बड़ी हार है उन्हे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने हराया है। प्रवेश वर्मा ने उन्हे 3182 वोटों के अंतर से चुनाव हराया वही कृष्णा नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अनिल गोयल ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के शीष नेतृत्व और कृष्णा नगर की जनता को दिया है। वही डॉक्टर गोयल ने एक विजय रैली आयोजित की।

रैली में ढोल नगाड़ों के साथ डॉक्टर गोयल ने क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद करते हुए पूरे विधानसभा में अपना रोड शो निकला साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से जो काम कृष्णा नगर विधानसभा में नहीं हुए हैं उन्हें अब पूरा करने का समय आ गया है।

कृष्णा नगर विधानसभा में लोगों को पानी की समस्या सीवर की समस्या और सड़क की समस्या से निजात दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। दिल्ली में कमल खिलाकर दिल्ली वासियों ने आप दा को बाहर का रास्ता दिखाया है और दिल्ली में डबल इंजन के सरकार बहुत तेजी से विकास करेगी।

बता दे दिल्ली चुनाव मे कृष्णा नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत दर्ज की है. भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल गोयल ने आम आदमी पार्टी के विकास बग्गा को 19,498 वोटों से हराकर यह सीट अपने नाम कर ली. कांग्रेस के उम्मीदवार गुरुचरण सिंह राजू इस मुकाबले में कहीं नहीं टिक सके, अनिल गोयल को कुल 75922 वोट मिले थे और विकास बग्गा को  56424 वोट हासिल हुए. वही कांग्रेस के अरबपति उम्मीदवार गुरचरण सिंह राजू को महज 9393 वोट मिले.

Leave Your Comment